बीआरजी ग्रुप के धावक हर दौड़ में छोड़ रहे अपनी अमिट छाप

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 2, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बीआरजी ग्रुप के धावक हर दौड़ में छोड़ रहे अपनी अमिट छाप

बहादुरगढ/शिव कुमार यादव/- हाल ही में गुडगाँव मे आयोजित हुई एन एच आर डी नेटवर्क की 10 व 5 किलोमीटर दौड मे बहादुरगढ रर्नस ग्रुप के 27 धावकों ने मैदान में उतरकर अपनी प्रतिभा का लौहा मनवाते हुए प्रतियोगिता अपनी नाम की और बहादुरगढ़ का नाम रोशन किया।

यूं तो बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप अब एक जानीमानी खेल संस्था के रूप में विख्यात हो चुका है। जिसने देश में आयोजित लगभग सभी बड़ी दौड़ों में न केवल अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है बल्कि प्रतियोगिताओं में ढेरों ईनाम भी जीते है। इसी कड़ी में गुरूग्राम में आयोजित हुई एनएचआरडी नेटवर्क की दौड़ प्रतियोगिता के बारें में बताते हुए बीआरजी के कोच दीपक छिल्लर ने बताया की इस प्रतियोगिता में शनिवार को दिल्ली एन सी आर के 900 धावको ने  भाग लिया जिसमे 10 किलोमीटर ओपन वर्ग मे आदित्य पहले स्थान पर और गुलाब सिह तृतीय स्थान पर रहे। वहीं 5 किलोमीटर ओपन वर्ग मे दीपक छिल्लर ने पहला स्थान तथा धर्मवीर सेन तृतीय स्थान पर रहे।

वही कल रविवार को बहादुरगढ रनर्स ग्रुप के 17 सदस्यों ने दिल्ली के जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम में हुई एकल दौड़ में भाग लिया जिसमे अलग अलग स्थानो से 1200 धावको ने इसमे भाग लिया। एशियन मैराथन चैंपियन सुनिता गोदारा की अगुवाई मे दौड़ कराई गई और ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया। एकल दौड़ का शुभारंभ पूर्व ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त ने किया।
            इस प्रतियोगिता में बी आर जी के प्रवीण कुमार सांगवान ने अपने आयु वर्ग में 10 किलोमीटर की दौड़ मे पूरी कर तीसरा स्थान , महिलाओ मे शालू डुडेजा ने आयु वर्ग मे दूसरा स्थान ,तुषमा सेठी ने चौथा स्थान। वही डॉ सुरेंदर सहरावत ने 50$ आयु वर्ग मे प्रथम स्थान व ब्रह्मप्रकाश मान ने 50$ वर्ष आयुवर्ग में चौथा स्थान प्राप्त कर बहादुरगढ शहर और ग्रुप का नाम रोशन किया। सभी विजेता धावकों को नगद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में शरनाम सिह, सन्नी राणा, नीरज छिल्लर, नवनीत दलाल, अनुराग, सुनील, प्रिंस, संदीप, प्रदीप सांगवान, उरीरई देवी, लक्षित, रणवीर सांगवान, वैदिक, गौतमेंदु सरकार, मोहित शर्मा, सुनील सिकरी, जसवीर जून, निकुंज, करीना, सोनु, सागर, परियासु, रक्षित, गिताषी, नवीन, भुपत, सुरेंद्र दलाल, कृष्ण ने सफलतापूर्वक दौड पूरी की।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox