अमेरिकी विदेश मंत्री पहुंचे इजरायल, अब तक 1200 इजरायली और 1500 आतंकी मारे जा चुके हैं

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अमेरिकी विदेश मंत्री पहुंचे इजरायल, अब तक 1200 इजरायली और 1500 आतंकी मारे जा चुके हैं

मानसी शर्मा /-  इजरायल और फिलिस्तीनी आतंकवादी संगठन हमास के बीच युद्ध के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन आज इजरायल के शहर तेल अवीव पहुंचे हैं। ब्लिंकन इजराइल के साथ अमेरिका की एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए मध्य पूर्व का दौरा कर रहे हैं।

अमेरिकी विदेश मंत्री का यह दौरा फिलिस्तीनी हमास उग्रवादियों के हमले के बाद युद्ध को खत्म करने का प्रयास होगा। दोनों देशों के नेताओं की बैठक में शीर्ष अमेरिकी राजनयिक भी हिस्सा लेंगे और युद्ध के समाधान पर चर्चा की जाएगी।

ब्लिंकन इसीलिए भी कर रहे हैं दौरा 

ब्लिंकन की इजरायल यात्रा को यहां फंसे और हमास द्वारा बंदी बनाए गए अमेरिकी नागरिकों को बचाने के लिए देखा जा रहा है। हमास द्वारा अगवा किए गए लोगों की रिहाई और गाजा नागरिकों की सुरक्षित वापसी पर भी आज चर्चा हो सकती है।

अब तक 1200 इजरायली और 1500 आतंकी मारे जा चुके हैं

इजराइल पर हमास के हमलों में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब इजराइल में कुल 1200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, इजराइल की जवाबी कार्रवाई में हमास को भी भारी नुकसान हुआ है। इजरायली हमले में अब तक 1500 आतंकी मारे जा चुके हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox