
मानसी शर्मा /- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र की प्लास्टिक दाना बनाने वाली तीन मंजिला फैक्ट्री में मंगलवार सुबह आग लग गई। आग लगने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और कई लोग झुलस गए।

दमकल अधिकारी ने बताया कि मंगलवार सुबह 9.35 बजे फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी। 15 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है। इसमें दो लोगों की मौत हो गई है। उनकी पहचान की जा रही है। घायलों की हालत स्थिर है।
आग पर काबू पाने की कोशिश जारी
जानकारी के अनुसार, दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग लग गई है। जिसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई जिसके बाद दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश में लगी है। वहीं इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि कई आग में झुलसे गए है। जिनका इलाज अस्पताल में भर्ती करवा दिए है। वहीं सभी की हालत स्थिर है और उन्हें मामूली चोटें आई हैं।
वहीं दिल्ली के डीसीपी देवेश कुमार महला ने बताया कि 20 लोगों को बचाया गया है, 18 लोग घायल हैं और 2 लोगों की मृत्यु हुई है। साथ ही दिल्ली फायर ऑफिसर ने बताया कि आग के कारण का पता नहीं चल पाया है। अभी कूलिंग में 2-3 घंटे और लगेंगे।





More Stories
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”