आम आदमी को महंगाई से मिली बड़ी राहत एलपीजी सिलेंडर हुआ ₹115 सस्ता

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आम आदमी को महंगाई से मिली बड़ी राहत एलपीजी सिलेंडर हुआ ₹115 सस्ता

- महीनें की शुरुआत में एलपीजी सिलेंडर के दाम में आई गिरावट

मानसी शर्मा /- नवंबर के महीने की शुरुआत के साथ ही लोगों को महंगाई से बड़ी राहत मिली है. एलपीजी सिलेंडर के प्राइस में बड़ी कटौती की गई है. आपको बता दें कि अब गैस सिलेंड 115 रुपये सस्ता हो गया है, यह कटौती कमशि एलपीजी गैस सिलेंडर के प्राइस में की गई हैं ।
वहीं घरेलू गैस सिलेंडर के प्राइस की बात करें तो यह अपने पुराने रेट पर बना हुआ है. देशभर में 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर के प्राइस में 6 जुलाई के बाद से कोई बदलाव नहीं किया गया है. कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के प्राइस में कटौती के बाद से ही चारों महानगरों में गैस के प्राइस में बदलाव हुआ है. आइए जानते हैं दिल्ली, कोलकता, चेन्नई और मुंबई में एलपीजी सिलेंडर कितनी प्राइस में मिल रहा है।

– चार महानगरों में कमर्शियल सिलेंडर के नई प्राइस- (19 किलो)

दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 1744 रुपये में मिलेगा.
कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 1846 रुपये में मिलेगा.
मुंबई में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 1696 रुपये में मिलेगा.
चेन्नई में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 1893 रुपये में मिलेगा.

-घरेलू गैस सिलेंडर का प्राइस- (14.2 किलो)

दिल्ली- 1053 रुपये
कोलकता- 1079 रुपये
मुंबई- 1052.5 रुपये
चेन्नई- 1068.5 रुपये

-हर महीने के शुरुआत में तेल कंपनियां जारी करती हैं प्राइस

आपको बता दें कि देश की सरकार तेल कंपनियां हर महीने के शुरुआत में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर और घरेलू सिलेंडर के प्राइस में बदलाव करती है. ध्यान देने वाली बात ये है कि पिछले कई महीनों से घरेलू गैस सिलेंडर के प्राइस में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है. इसके जरिए आम लोगों को बढ़ती महंगाई से राहत देने की कोशिश की है. इसके साथ ही कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के प्राइस में लगातार कमी की जा रही है. इसके द्वारा होटल, खाने पीने की दुकानों में खाना बनाने के कॉस्ट में कमी आएगी।

-प्रत्येक महीने की पहली तारीख को तय होती है कीमत

देश की गैस कंपनियां हर महीने की एक तारीख को 14 किलो वाले घरेलू और 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडरों के दाम तय करती हैं। इससे पहले 1 अक्टूबर को कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 25.5 रुपये की कटौती की थी। जबकि घरेलू गैस सिलेंडर के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox