भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव दिखा रहें जिम में अपना जलवा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव दिखा रहें जिम में अपना जलवा

मानसी शर्मा /-  मनोरंजन जगत से जुड़े सभी सितारे अपनी फिटनेस के प्रति काफी सजग रहते हैं। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों की तरह खुद को फिट रखना चाहते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि खुद को फिट रखने के लिए ये स्टार्स कितनी मेहनत करते हैं। सितारे वर्कआउट के साथ अपनी डाइट का भी पूरा ध्यान देते हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार्स भी फिटनेस के मामले में किसी से पीछे नहीं हैं।

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव न सिर्फ फिल्मों को लेकर बल्कि अपनी फिटनेस की वजह से भी चर्चा में बने रहते हैं। खेसारी लाल खुद को फिट रखने के लिए घंटों जिम में पसीना बहाते हैं। वहीं, फिटनेस के मामले में खेसारी बॉलीवुड के सितारों को भी कड़ी टक्कर देते हैं। वह अक्सर अपनी वर्कआउट की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं।

खेसारी लाल यादव जितनी मेहनत अपनी फिल्मों के लिए करते हैं, उतनी ही मेहनत वह खुद को फिट रखने के लिए भी करते हैं। खेसारी अपने बिजी शेड्यूल में भी वर्कआउट करना नहीं भूलते और जी तोड़ मेहनत करते हैं। अभिनेता ने इंडस्ट्री में अपना कदम रखने से पहले ही जिम जाना शुरू कर दिया था। खेसारी का मानना है कि बॉडी बनाना खेती करने से भी मुश्किल है और बॉडी ही उनकी खेती है क्योंकि फिल्मों में इसी मांग होती है।

भोजपुरी के सबसे फिट अभिनेता के तौर पर जाने जाने वाले खेसारी लाल यादव दिन में दो घंटे वर्कआउट जरूर करते हैं। वह कंधे से लेकर शरीर के अलग-अलग हिस्सों के लिए एक्सरसाइज करते हैं। वहीं, अभिनेता को बॉडी बिल्डिंग का भी काफी शौक है। इसके अलावा वह अपनी डाइट का भी पूरा ध्यान देते हैं और वर्कआउट करने से पहले प्रोटीन शेक जरूर पीते हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox