क्या गुजरात चुनाव में ओवैस दिखा पाएंगे अपना दम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

क्या गुजरात चुनाव में ओवैस दिखा पाएंगे अपना दम

-जानिए मुस्लिम वोटों का कितना प्रभाव

मानसी शर्मा /गुजरात /- गुजरात विधानसभा चुनाव में पहली बार चुनाव लड़ रही एआईएमआईएम दलित और मुस्लिम वोटों पर फोकस कर रही है. एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी मई से अक्सर गुजरात का दौरा कर रहे हैं और उनको यकीन है कि गुजरात की जनता इस बार बदलाव चाहती है.

एआईएमआईएम राज्य की कुल 182 विधानसभा सीटों में से 40-45 सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना बना रही है. इनमें से उसने अब तक अहमदाबाद की तीन और सूरत की दो सीटों के लिए प्रत्याशी उतारे हैं. पांच में से चार पहली बार के प्रतियोगी हैं.

एआईएमआईएम का गुजरात विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को उतारना इसलिए भी दिलचस्प है क्योंकि फरवरी 2021 में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में एआईएमआईएम ने 40 में से 26 सीटों पर जीत हासिल की थी, जिसमें मोडासा में नौ, गोधरा में छह, भरूच में एक और अहमदाबाद में नगर निगम की सात सीटें शामिल हैं.

ऐसे में ये दिलचस्प है कि क्या गुजरात के वोटर्स ओवैसी की पार्टी पर विश्वास दिखाती है. खासकर AIMIM के चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद राज्य की उन सीटों को लेकर चर्चा तेज है जहां मुस्लिम मतदाता उम्मीदवारों की किस्मत तय करते हैं.

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox