नये फीचर्स के साथ भारत में लांच हुआ इनफिनिक्स हाॅट 10एस स्मार्टफोन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नये फीचर्स के साथ भारत में लांच हुआ इनफिनिक्स हाॅट 10एस स्मार्टफोन

-इनफिनिक्स हाॅट 10एस स्मार्टफोन में इनफिनिक्स दे रहा 48 एमपी कैमरा और 6 हजार एमएएच की लाजवाब बैटरी -इनफिनिक्स हॉट 10एस फोन मोरांडी ग्रीन, हार्ट ऑफ ओशन, ब्लैक और पर्पल कलर ऑप्शन में पेश किया गया है

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- भारत में हांगकांग की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इनफिनिक्स ने बजट रेंज के ग्राहकों को ध्यान में रखकर इनफिनिक्स हाॅट 10 एस स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह एक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन है। जो 48 एमपी कैमरा और 6 हजार एमएएच की लाजवाब बैटरी के साथ-साथ मोरांडी ग्रीन, हार्ट ऑफ ओशन, ब्लैक और पर्पल कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
                   इनफिनिक्स हॉट 10 एस में 90 एचजेड रिफ्रेश रेट, 180 एचजेड टच सैम्पलिंग रेंट वाली 6.82 इंच की एचडी प्लस आपीएस डिस्प्ले दी गई है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 20.5ः9 है। वहीं स्क्रीन टू वीडियो रेश्यो 90.66 प्रतिशत है। जो कि 1640 गुणा 720 पिक्सल का रिजॉल्यूशन देती है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर व फेस अनलॉक सपोर्ट दिया गया है। इनफिनिक्स हॉट 10 एस ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हेलियो जी 85 प्रोसेसर से लैस है। फोन डुअल सिम (नैनो) एंड्रॉयड 11 बेस्ड एक्सओएस 7.6 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। नवीनतम ऑपरेटिंग सिस्टम में निजी ऐप्स, संदेश सूचनाएं और मीडिया को सुरक्षित रखने के लिए एक्स हाइड जैसी अंतर्निहित विशेषताएं हैं, जो कि चोरी की चेतावनी, पीक प्रूफ और किड्स मोड सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा, स्मार्ट और स्थानीय उपयोग के लिए, उन्नत ऑपरेटिंग सिस्टम एक एक्सक्लोन सुविधा के साथ आता है, जो उपयोगकर्ताओं को एक साथ बहु-खातों में लॉग इन करने में मदद करता है।
                   प्रो-लेवल गेमर्स की सभी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए मीडिया टेक हाइपर इंजिन तकनीक द्वारा भारी गेम जैसे कॉल ऑफ ड्यूटी, फ्री फायर, पबजी आदि में गेमिंग इंटरेक्शन और डिस्प्ले एक्सपीरियंस को बढ़ाती है। स्क्रीन को फटने से बचाती है, प्राकृतिक रंग प्रजनन सुनिश्चित करती है। टच पैनल के प्रदर्शन को बढ़ाती है, और गेम के बीच संसाधन आवंटन का प्रबंधन करती है। घंटों से लंबे गेम खेलने के पर हीटिंग से बचाती है।
                   इनफिनिक्स हॉट 10एस में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, दूसरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और तीसरा एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित लेंस शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेल्फी कैमरा मौजूद है। दोनों तरफ दो एलईडी फ्लैश लगे हैं। दोनों कैमरे एआई 3डी ब्यूटी, पैनोरमा, डॉक्यूमेंट मोड, एआर शॉट्स, शॉर्ट वीडियो, कस्टम बोकेह और बहुत कुछ जैसे कई मोड के साथ आते हैं। हॉट 10एस फोन दो मेमोरी वेरिएंट 4 जीबी रैम तथा 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैमा तथा़ 64जीबी स्टोरेज में आता है जो कि 3 कार्ड स्लॉट (डुअल नैनो सिम ़ माइक्रो एसडी) सपोर्ट करते हैं। जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कलर ऑप्शन की बात करें, इनफिनिक्स हॉट 10एस फोन मोरांडी ग्रीन, हार्ट ऑफ ओशन, ब्लैक और पर्पल कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
                    शानदार फीचर वाले इस फोन में 6000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 18 वाॅट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। जिसके साथ 55 से भी ज्यादा दिन का स्टैंडबाय टाइम और 52 घंटे तक टॉक टाइम, 27 घंटे तक नॉनस्टॉप वीडियो प्लेबैक, 17 घंटे का गेमिंग, 52 घंटे का 4जी टॉक-टाइम, 182 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक और 17 घंटे तक वेब सर्फिंग सपोर्ट मिलता है। डिवाइस पावर मैराथन तकनीक द्वारा समर्थित है जो पावर को अनुकूलित करता है और डार्क थीम और अनुकूली चमक मोड को सक्षम करके बैटरी बैकअप को 25ः तक बढ़ाता है। इस स्मार्टफोन की टक्कर रियलमी नरजो 30ए से होगी।
                    वहीं इनफिनिक्स हॉट 10एस के कनेक्टिविटी विकल्प में वाई-फाई एसी, ब्लूटूथ, 4जी, जीपीएस, एफएम, 3.5एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन की सेल भारत में फ्लिपकार्ट और इनफिनिक्स की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए होगी। इनफिनिक्स हॉट 10एस स्मार्टफोन के 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपये है। जबकि फोन का 6जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट 10,999 रुपये में आएगा। यूजर्स को फोन की पहली सेल के दौरान 500 रुपये का डिस्काउंट भी मिलेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox