नजफगढ़ इलाके में फैक्ट्री का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ इलाके में फैक्ट्री का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी

-पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक लैपटॉप एक मोबाइल आयरन रॉड पुली, 3 गैस रेगुलेटर कॉपर और वारदात में इस्तेमाल महिंद्रा मैक्सिमो टेंपो बरामद

नजफगढ़/द्वारका/- नजफगढ़ थाना अन्तर्गत नंगली सकरावती इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री का ताला तोड़कर चोरो ने लाखों का सामान चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तत्परता से कार्यवाही करते हुए 4 आरोपियों को नंगली सकरावती इलाके से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी किया गया एक लैपटॉप, एक मोबाइल, आयरन रॉड पुली, 3 गैस रेगुलेटर कॉपर और वारदात में इस्तेमाल की गई महिंद्रा मैक्सिमो टेंपो बरामद कर लिया है। पुलिस ने चारो आरोपियों की पहचान सुनील और बिल्लू, रवि कुमार, कन्हैया और अरमान अली के रूप में की है। चारों  आरोपी नजफगढ़ के बापरोला और दिचाउं एंक्लेव इलाके के रहने वाले हैं।
             द्वारका जिले के डीसीपी एम हर्षवर्धन ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली थी कि नंगली सकरावती इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्ट्री के मेन गेट का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने फैक्ट्री से आयरन और कॉपर का लाखों का सामान चुरा लिए हैं। शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर नजफगढ़ थाना एसएचओ अजय कुमार सिंह ने टीम को मामले की जांच कर आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिये। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और सूत्रों को सक्रिय कर संदिग्धों के बारे में जानकारी को विकसित किया।  इसी क्रम में पुलिस को इस वारदात में शामिल रहे चार आरोपियों के मूवमेंट के बारे में पता चला जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने नगली सकराती इंडस्ट्रियल एरिया में ट्रैप लगा कर चारों आरोपियों को दबोच लिया। डीसीपी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से चोरी का एक लैपटॉप, एक मोबाइल, आयरन रॉड पुली, गैस रेगुलेटर, वेल्डिंग कटर, ऑक्सीजन वाटर मीटर और वारदात में इस्तेमाल की गई महिंद्रा मैक्सिमो बरामद की गई है। आरोपी सुनील पहले से चोरी और सेंधमारी के दर्जन भर से ज्यादा मामलों में शामिल रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी से नजफगढ़ थाने के 10 मामलों का खुलासा हुआ है। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच में जुट गई है

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox