नजफगढ़ में प्रदुषण के खिलाफ सड़कों पर उतरी आप की महिला विंग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ में प्रदुषण के खिलाफ सड़कों पर उतरी आप की महिला विंग

नजफगढ़ में प्रदूषण के खिलाफ सड़कों पर उतरी आप की महिला विंग
-वाहन चालकों को रेड लाईट पर गुलाब के फूल देकर रेड लाईट ऑन गाड़ी ऑफ अभियान के प्रति किया जागरूक

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- दिल्ली में प्रदुषण के खिलाफ आम आदमी पार्टी की महिला विंग अब सड़कों पर उतर गई है। मंगलवार को आप महिला कार्यकर्ताओं ने रेड लाइट पर लोगों को रेड लाईट ऑन, गाड़ी ऑफ अभियान के तहत वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर अभियान के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर आम आदमी महिला विंग की नजफगढ़ जिला अध्यक्ष पूनम यादव व गोपालनगर वार्ड आप कार्यकर्ता राजेश कुमारी तथा मास्टर मनजीत सिंह के साथ-साथ अनेकों कार्यकर्ताओं ने इस अभियान में भाग लिया।
                  इस संबंध में जिला अध्यक्ष पूनम यादव ने कहा कि दिल्ली में प्रदुषण स्तर काफी खतरनाक स्तर पर पंहुच गया है। जिसके लिए आम आदमी पार्टी दिल्ली को जनता को प्रदुषण से बचाने के लिए अनेको उपाय कर रही है जिनमें से एक रेड लाईट ऑन गाड़ी ऑफ का अभियान भी सरकार ने चलाया हुआ। आज आप कार्यकर्ताओं विशेषकर जिला महिला विंग ने सड़कों पर उतर रेड लाईट आनॅ गाड़ी ऑफ को सफल बनाने के लिए वाहन चालकों व स्थानीय लोगों में जागरूकता अभियान चलाया ताकि लोग इसका महत्व समझ सके और दिल्ली को प्रदुषण से बचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकें। उन्होने लोगों को गुलाब भेंट करते हुए रेड लाईट पर गाड़ी ऑफ करने की अपील भी की।


                वहीं गोपालनग वार्ड से आप कार्यकर्ता राजेश कुमारी ने बताया कि हमने आज लोगों को गुलाब का फूल व पौधे भेंटकर प्रदुषण के प्रति जागरूक किया। हालांकि कुछ लोग इसमें भी राजनीति देख रहे है लेकिन मै आपकों बता दू कि हमने दिल्ली की जनता के लिए इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया है और वो हम करके रहेगे। दिल्ली की सड़कों पर रोजाना करोड़ों गाड़िया दौड़ती है जिनसे दिल्ली में प्रदुषण फैलता है। यदि हम निजी वाहन की जगह सार्वजनिक वाहन का प्रयोग करे या फिर गाड़ी शेयर करे तो प्रदुषण से निजात पा सकते हैं। उन्होने ने कहा कि यदि रेड लाईट ऑन गाड़ी ऑफ अभियान पर भी ईमानदारी से काम कर ले तो प्रदुषण पर काफी हद तक काबू पा सकते है और हम व हमारे बच्चे स्वच्छ हवा में सांस ले सकते है। उन्होने लोगों से कहा कि हमे राजनीति से उपर उठकर भी सोचना चाहिए तभी हम दिल्ली को स्वर्ग बना सकते है। उन्होने सभी को रेड लाईट पर गाड़ी ऑफ करने की अपील की और उन्हे पौधे भेंट किये। उन्होने कहा कि पौधे हमारे पर्यावरण को बचाने में काफी योगदान देते हैं अतः पौधे लगाओ प्रदुषण भगाओं। इस अभियान के तहत आम आदमी पार्टी ने नजफगढ़ फिरनी, रावता मोड़ गोपालनगर रेड लाईट व रोशनपुरा में अपना अभियान चलाया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox