दिल्ली व एनसीआर में बंद हो निर्माण कार्य और औद्योगिक गतिविधियां- गोपाल राय

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 29, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली व एनसीआर में बंद हो निर्माण कार्य और औद्योगिक गतिविधियां- गोपाल राय

-प्रदूषण से जंग में वर्क फ्रॉम होम करें लागू, रेड लाइट ऑन-गाड़ी ऑफ अभियान को 15 दिन बढ़ाया

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। गोपाल राय ने बताया कि पंजाब, हरियाणा व यूपी के अधिकारियों के साथ आज हुई बैठक में दिल्ली सरकार ने प्रस्ताव दिया कि वर्क फ्रॉम होम को एनसीआर क्षेत्रों में भी लागू किया जाने के साथ ही निर्माण कार्य पर रोक लगनी चाहिए और उद्योग भी बंद होने चाहिए।
                  उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दिए अपने हलफनामे में पराली जलने से दिल्ली में प्रदूषण में उसका योगदान 4 फीसदी और उसी हलफनामे में दूसरी जगह 35-40 फीसदी बताया है। ये दोनों ठीक नहीं हो सकते। हम केंद्रीय मंत्री से निवेदन करते हैं कि इसको स्पष्ट कीजिए। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अब तीन दिसंबर तक ’रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान चलेगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरे दिल्ली-एनसीआर में निर्माण कार्य और उद्योग बंद हों। निजी और सरकारी कार्यालय में वर्क फ्रॉम होम लागू हो। गोपाल राय ने कहा कि पंजाब, हरियाणा व यूपी के अधिकारियों के साथ बैठक में दिल्ली सरकार ने पूरे एनसीआर में वर्क फ्रॉम होम लागू करने का प्रस्ताव दिया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox