पैरामिलिट्री महापंचायत का पूर्व प्रधानमंत्री को दिया निमंत्रण पत्र

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पैरामिलिट्री महापंचायत का पूर्व प्रधानमंत्री को दिया निमंत्रण पत्र

-14 फरवरी 2022 को राजघाट पर होने है पैरामिलिट्री महापंचायत, उठाया जायेंगा पैरामिलिट्री परिवारों की मांगों का मुद्दा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बंगलौर/शिव कुमार यादव/- पैरामिलिट्री परिवारों की भलाई से जुड़े मुद्दों को लेकर रिटायर्ड एडीजी श्री एच आर सिंह की अगुवाई में पूर्व प्रधानमंत्री श्री एच डी देवगौड़ा से बंगलौर में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा गया। सुरक्षा बलों के जवानों की पैंशन बहाली, वन रैंक वन पेंशन, ऑर्गेनाइज्ड सर्विस को संवैधानिक दर्जा व राज्यों में अर्धसैनिक कल्याण बोर्डों की स्थापना हेतु आग्रह किया गया। साथ ही 14 फरवरी 2022 को एक्स पैरामिलिट्री परिवारों के शांतिपुर्ण धरना प्रदर्शन में भाग लेने हेतु निमंत्रण पत्र भी सौंपा गया।
                 फेडरेशन के महासचिव रणबीर सिंह ने प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री एचडी देवगौड़ा ने प्रतिनिधि मंडल को पुर्णतया भरोसा दिलाया कि केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के पुनः पैंशन बहाली व वन रैंक वन पेंशन वास्ते माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को चिट्ठी लिखेंगे। साथ ही कर्नाटक राज्य के पैरामिलिट्री चौकींदारो की भलाई वास्ते कल्याण बोर्ड की स्थापना हेतु मुख्यमंत्री जी को अवगत कराएंगे। एक्स पैरामिलिट्री फोर्स वैलफेयर एसोसिएशन कर्नाटका अध्यक्ष हनुमंता राजू ने आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनावों में विभिन्न पार्टियों से पुर्व अर्धसैनिकों को उचित प्रतिनिधित्व देने की वकालत की। पुर्व प्रधानमंत्री जी ने अर्धसेनिक बलों के जवानों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि देश की सरहदों एवं अंदरूनी कानून व्यवस्था की चाक-चौबंद चौकसी करने वाले सुरक्षा बलों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की पैंशन ही नहीं जो कि आए दिन देश के लिए शहीद होते रहते हैं। इस मौके पर पैरामिलिट्री महापंचायत द्वारा 14 फरवरी 2022 को राजघाट पर होने वाले धरना-प्रदर्शन में शिरकत करने हेतु माननीय पुर्व प्रधानमंत्री जी को निमंत्रण पत्र सौंपा गया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox