
द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- नजफगढ़ थाना पुलिस ने क्षेत्र में बढ़ते वाहन चोरी की वारदातों को सुलझाने के लिए गश्त के दौरान पिकेट जांच के तहत दो शातिर वाहन चोरों को दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों से एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार आरोपी नवीन पहले भी हत्या, डकैती और स्नैचिंग जैसे 03 जघन्य मामलों में शामिल रहा है।
इस संबंध में डीसीपी द्वारका अंकित सिंह ने बताया कि नजफगढ़ में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नजफगढ़ एसएचओ सुभाष चंद व एसीपी नजफगढ़ महेश नारायण ने एएसआई सुभाष सिंह, एचसी हवा सिंह, एचसी हरेंद्र, एचसी अनिल कुमार और कांस्टेबल ऋतुराज की टीम एक टीम का गठन किया और वाहन चोरों को पकड़ने के आदेश दिए। टीम ने इंस्पेक्टर के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए नजफगढ़ थाना क्षेत्र में पिकेट जांच बढ़ा दी। इसी दौरान पिकेट जांच के दौरान दो अज्ञात लड़के बिना हेलमेट के बाइक पर छावला स्टैंड से ढांसा मेट्रो स्टेशन की ओर आ रहे थे। उन्हें अपनी बाइक रोकने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने अपनी बाइक मोड़ ली और छावला स्टैंड की ओर जाने लगे, लेकिन कर्मचारियों ने सतर्कता से, उनका पीछा किया और उन्हें पकड़ लिया गया।
जांच के दौरान सत्यापन करने पर मोटरसाइकिल चोरी की पाई गई जिसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान नवीन पुत्र करमबीर, निवासी पीपल वाला मोहल्ला, समयपुर बादली, दिल्ली, उम्र 40 वर्ष जो पहले भी हत्या, झपटमारी और डकैती के 03 मामलों में शामिल रहा है तथा सोनू पुत्र उदय भान, निवासी जेजे कैंप, शिवाला मंदिर, समयपुर बादली, दिल्ली, उम्र 26 वर्ष के रूप में की है। पुलिस की आगे की जांच जारी है।





More Stories
सतपाल जी महाराज आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं – पुष्कर सिंह धामी
UP : सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई के माध्यम से 300 जरूरतमंदों को मिला भोजन
कालकाजी गैंगरेप: जन्मदिन की खुशी चीखों में बदली, केक काटकर मंदिर गई थी किशोरी; पुलिसवाले बनकर आए थे दरिंदे
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त