द्वारका एंटी-नारकोटिक्स सेल ने अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का किया भंडाफोड़

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका एंटी-नारकोटिक्स सेल ने अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का किया भंडाफोड़

-टीम ने 2 ड्रग्स तस्करों को किया गिरफ्तार, उच्च गुणवत्ता का 28,781 किग्रा गांजा बरामद

द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- द्वारका एंटी-नारकोटिक्स सेल ने बड़ी कार्यवाही करते हुए एक अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए 2 ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। टीम ने आरोपियों से उच्च गुणवत्ता वाला 28,781 किलोग्राम गांजा भी बरामद किया है। आरोपी दूसरे राज्यों से गांजा को ट्रेनों की पेंट्री कार के माध्यम से लगेज बैग में भरकर लाते थे और फिर दिल्ली/एनसीआर में सप्लाई किया जाता था। दोनों आरोपी रैपिडो के साथ राइडर के रूप में काम कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपी वर्तमान में नोएडा में रह रहे थे और वे मूल रूप से पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले के रहने वाले हैं।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसीपी द्वारका अंकित सिंह ने बताया कि दिल्ली/एनसीआर में गांजा की आपूर्ति में शामिल पूरे सिंडिकेट को बेनकाब करने के लिए टीमों द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। द्वारका जिले के क्षेत्र में गांजा के थोक ऑर्डर के आपूर्तिकर्ता का पता लगाने के लिए एसआई नवीन कुमार के नेतृत्व में श्री रामावतार, एसीपी/ऑपरेशन सेल की देखरेख में एक टीम बनाई गई, जिसमें एसआई प्रेम नारायण, एसआई सुनील, एचसी लोकेंद्र, एचसी विकास, एचसी गोपाल, सीटी मुकेश की एक टीम इस काम पर लगाई गई थी। टीम को सूचना मिली थी कि बिहार व पश्चिमी बंगाल से ट्रेनों की पेंट्री कारों के माध्यम से लगेज बैग में भारी मात्रा में गांजा दिल्ली एनसीआर में लाया जा रहा है। टीम ने ट्रेनों पर अपना ध्यान केंद्रीत किया और फिर जल्द ही टीम को सफलता भी मिल गई। गांजा की आपूर्ति की सूचना मिलते ही टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, 9 जून को बीएसईएस कार्यालय, सेक्टर-18, द्वारका के पास छापा मारा और 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने नोएडा और उत्तम नगर इलाकों में गांजे के बड़े पैमाने पर ऑर्डर दिए थे। पुलिस ने आरोपियों की पहचान मंजू हुसैन पुत्र फजले रहमान, उम्र 24 वर्ष निवासी सर्फाबाद, सेक्टर-73, नोएडा, उत्तर प्रदेश तथा रकीब मियां पुत्र सूरत अली, उम्र 24 वर्ष निवासी सरफाबाद, सेक्टर-73, नोएडा, उत्तर प्रदेश के रूप में की है। दोनों आरोपी सर्फाबाद, सेक्टर-73, नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और उनका स्थायी पता कूच बिहार, पश्चिम बंगाल है। दोनों आरोपियों के पास से बरामद दो बैग से कुल 28.781 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।
डीसीपी ने बताया कि पहले भी मई 2025 के महीने में एंटी-नारकोटिक्स सेल/द्वारका द्वारा पीएस द्वारका उत्तर में कुल 176.996 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया था और 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पश्चिम बंगाल से गांजा की आपूर्ति में शामिल पूरे सिंडिकेट का भंडाफोड़ करने के लिए आगे की जांच चल रही है और दिल्ली/एनसीआर में गांजा के थोक ऑर्डर के रिसीवर का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox