
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बहादुरगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- शनिवार को सन सिटी स्कूल गुरूग्राम ने सनसिटी रन 2.0 का आयोजन किया जिसमें बीआरजी ग्रुप के खिलाड़ियों ने बढ ़चढ़कर भाग लिया। बीआरजी के खिलाड़ियों ने दौड़ के सभी वर्गों में अपना परचम लहराकर बहादुरगढ़ का नाम रोशन किया।

स्वास्थ्य व फिटनेस अब कोई चलन नही बल्कि जीवन शैली का एक अभिन्न अंग बन गया है। इसी विषय पर गुरूग्राम में सनसिटी स्कूल ने सभी वर्गों के लिए 5 किलोमीटर की दौड़ का आयोजन किया जिसमें करीब 500 धावकों ने भाग लिया। सेक्टर 37 गुड़गांव से शुरू हुई पांच किमी लंबी इस दौड़ में बहादुरगढ़ निवासी सुखविंदर अव्वल रहे। उन्होंने 16 मिनट 57 सेकेंड में दौड़ पूरी की। वही बीआरजी ग्रुप के संजय कुंडू ने दूसरा स्थान हासिल किया। 14 वर्ष आयु वर्ग में बीआरजी की धावक दिव्यांशी ने पहला स्थान हासिल किया तथा 50 प्लस ग्रुप में जगदीश राठी ने पहला स्थान हासिल किया। इस तरह तीनों आयु वर्गो में बीआरजी ग्रुप के धावकों ने बाजी मारी।
बीआरजी के कोच दीपक छिल्लर ने बताया कि प्रथम स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी को सनसिटी स्कूल की ओर से 5000 का इनाम और ट्रॉफी जबकि द्वितीय स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी को 3000 का ईनाम और ट्रॉफी दी गई। इस प्रतियोगिता में (बीआरजी) ग्रुप के सुशील, नरेंद्र, सतीश, सुखबीर, आदित्य, आयुष ने भी भाग लिया। उन्होने कहा कि बहादुरगढ़ शहर के लिए आज गर्व की बात है कि आज की दौड़ में सभी वर्गों में टाप चार में बीआरजी ग्रुप के धावक रहे।





More Stories
नेशनल स्कूल गेम्स के लिए दिल्ली के 28 खिलाड़ियों का चयन, छतरपुर में होगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता
BRG एनुअल रन 2026 में 1500 से अधिक धावकों ने लिया भाग
बाहुबली अल्ट्रा ई-4 में गुलाब सिंह का दमदार प्रदर्शन, 161 किलोमीटर दौड़कर बने ओवरऑल प्रथम उपविजेता
सेखों इंडियन एयरफोर्स मैराथन में टीम फरीदाबाद का शानदार प्रदर्शन
सेखों इंडियन एयर फोर्स मैराथन में बीआरजी के 150 धावकों ने दिखाई शानदार भागीदारी
4×400 मीटर रिले में बेटियों का कमाल