द्वारका स्पेशल स्टाफ ने 48 घंटे में सुलझाया गन प्वाइंट पर हुई डकैती का मामला, पकड़े दो खुंखार डकैत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका स्पेशल स्टाफ ने 48 घंटे में सुलझाया गन प्वाइंट पर हुई डकैती का मामला, पकड़े दो खुंखार डकैत

- आरोपियों से दो अत्याधुनिक पिस्तौल, 6 जिंदा कारतूस, 10 मोबाइल फोन व वारदात में शामिल स्कूटी की बरामद


नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका स्पेशल स्टाफ टीम ने मात्र 48 घंटे में गन प्वाइंट पर एक मोबाईल की दूकान में हुई लूट की वारदात को सुलझाने का दावा करते हुए दो खुंखार डकैतों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। टीम ने आरोपियों से दो अत्याधुनिक पिस्तौल, 6 जिंदा कारतूस, 10 लूटे गये मोबाईल फोन व वारदात में शामिल एक स्कूटी बरामद की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि और मामलों का खुलासा हो सके। हालांकि अभी तक पुलिस तीन मामलों का खुलासा कर पाई हैं।
                     इस संबंध में जानकारी देते हुए द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि त्यौहारी सीजन को देखते हुए पुलिस ने अपनी गश्त बढ़ा दी है और आरोपियों की धरपकड़ भी तेज कर दी है। द्वारका स्पेशल स्टाफ की टीम ने दो ऐसे खुंखार अपराधियों को पकड़ा है जो गन प्वाइंट पर वारदातों को अंजाम देकर डकैती डालते थे। एसीपी विजय सिंह के निर्देशन व निरिक्षक नवीन कुमार के नेतृत्व में एसआई रंजीव त्यागी, एसआई नानाग राम, एसआई जयबीर, एचसी जितेंद्र, एचसी अनिल, एचसी प्रवीण, एचसी संदीप और सीटी कुलवंत की टीम लगातार अपराधियों की लोकशन तलाश कर उन पर कार्यवाही कर रही है। टीम को बुधवार को दो अपराधियों की लोकेशन गगन भारती स्कूल रोड़, मोहन गार्डन के पास मिली थी। टीम ने वहां एक घर में छापामारा लेकिन आरोपी छत से कूदकर स्कूटी पर फरार हो गये। लेकिन फिर भी टीम सर्विलांस के माध्यम से उनका पीछा करती रही हालांकि अपराधियों ने पुलिस पर पिस्तौल से फायरिंग भी की थी लेकिन फिर भी पुलिस उन्हे पकड़ने में सफल रही। पुलिस ने दोनो आरोपियों से एक-एक अत्याधुनिक पिस्तोल बरामद की। पुलिस ने आरोपियों की पहचान राजिंदर सिंह उर्फ मोनू पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी सैनिक एन्क्लेव, विकास नगर, उत्तम नगर, एनडी जो कि पूर्व में वर्ष 2007 के पीएस उत्तम नगर के एक डकैती के मामले में शामिल है जिसमें उसे 7 साल के लिए दोषी ठहराया गया था। तथा राजा सिंह पुत्र मनोहर सिंह निवासी बालाजी चौक, मोहन गार्डन, उत्तमनगर दिल्ली है जिसपर पहले से 4 मामले दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपियों ने मोबाईल दूकान लूटने की बात बताई और आरोपियों से 10 लूटें गये मोबाईल भी बरामद किये गए। पुलिस ने आरोपियों को उत्तमनगर पुलिस के हवाले कर दिया है ताकि पुलिस आगे की कार्यवाही कर सके। पुलिस ने आरोपियों से 3 मामले सुलझाने का भी दावा किया है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox