
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका पुलिस जिला के तहत छावला थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक बदमाश को देशी पिस्तौल के साथ पकड़ा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि छावला थाना पुलिस के सिपाही मंजीत व उमीर ने बडुसराय से गश्त के दौरान एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए एक बदमाश को पकड़ा है जिसकी पहचान परवीन उर्फ भोलू पुत्र लेट जगदीश निवासी वीपीओ बडुसराय दिल्ली के रूप में की है। पुलिस ने आरोपी से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस व एक खाली कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस अवैध हथियार को लेकर मामले की जांच कर रही है।





More Stories
23 मामलों में वांछित कथित शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल, जेवर और 17,500 रुपये बरामद
कालकाजी गैंगरेप: जन्मदिन की खुशी चीखों में बदली, केक काटकर मंदिर गई थी किशोरी; पुलिसवाले बनकर आए थे दरिंदे
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
बेटी संबंध बनाते वक्त रिकॉर्ड करती थी प्राइवेट वीडियो, फिर पिता करता था ब्लैकमेल! SO की मौत के बाद बस्ती में खुला हनीट्रैप का बड़ा खेल!
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त