
द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- द्वारका जिला स्पेशल स्टाफ टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मोहन गार्डन से 2 कुख्यात अपराधियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने अपराधियों से 1 अत्याधुनिक पिस्तौल व 4 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों की पहचान सुनील उर्फ कांचा व साहिल निवासी सुलतानपुरी के रूप में की है। सुनील मोहन गार्डन थाने का बीसी है और उस पर पहले लूटपाट, डकैती, चोरी, छेड़छाड़ व अवैध हथियार के 9 मामले दर्ज बताये जा रहे हैं।
इस संबंध में डीसीपी द्वारका अंकित सिंह ने बताया कि स्पेशल स्टाफ के हवलदार राजकुमार को एक गुप्त सूचना मिली थी कि मोहन गार्डन इलाके में हथियारों के साथ दो बदमाश वारदात के लिए आने वाले है। हवलदार ने इस सूचना को अपने सीनियर अधिकारियों को बताया। इसके बाद द्वारका ऑपरेशन एसीपी रामअवतार ने स्पेशल स्टाफ के प्रभारी कमलेश कुमार के नेतृत्व में एसआई जयबीर, एसआई सतपाल, एचसी राज कुमार, एचसी जगदीश, एचसी अजय और सीटी रवि की एक टीम गठित की। इसके बाद टीम ने अपराधियों को पकड़ने के लिए मोहन गार्डन क्षेत्र के गंदा नाला रोड़, विपिन गार्डन में अपना जाल बिछाया और मुखबिर के निशानदेही पर दोनो आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नशे के लिए पैसों का इंतजाम करने के लिए वो अपराध करते थे और बंदूक के बल पर लोगों को लूटते थे। पुलिस ने आरोपियों की पहचान सुनील उर्फ कांचा उर्फ छोटी निवासी मोहन गार्डन व साहिल निवासी सुल्तानपुरी के रूप में की है। मोहन गार्डन पुलिस ने दोनो आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही ताकि और मामलों का सुलझाया जा सके।





More Stories
दिल्ली में अंतरराज्यीय ट्रक चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों के मामले में मानवाधिकार आयोग सख्त
ज्वेलरी शॉप में चोरी करने वाले पश्चिम बंगाल के दो आरोपी गिरफ्तार, सोने के आभूषण बरामद
द्वारका जिला पुलिस ने घोषित भगोड़े आरोपी दीपक कालिया को दबोचा
कैंची धाम इलाके में डेढ़ दर्जन से अधिक विक्रेताओं के खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी
राणा प्रताप बाग में 35 लाख रुपये की सेंधमारी का खुलासा, घरेलू सहायिका निकली मास्टरमाइंड; भारत नगर पुलिस ने चोरी के सोने-हीरे के आभूषण और विदेशी मुद्रा की बरामद