
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका स्पेशल स्टाफ के हत्थे दो फरार अपराधी चढ़े है जो हत्या की कोशिश व स्नेचिंग के मामलों में 2017 व 2020 से फरार चल रहे थे। अपराधी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाने बदल रहे थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
इस संबंध में एडीशनल डीसीपी द्वारका सतीश कुमार ने बताया कि जिला की स्पेशल स्टाफ टीम ने दो फरार अपराधियों को पकड़ा है। जिसमें भारत उर्फ छोटा पंडित निवासी ए-643, गली नंबर-17, महाबीर एन्क्लेव-द्वितीय, दिल्ली, आयु 22 वर्ष है जो 2017 में बिंदापुर थाने में एक हत्या की कोशिश के मामले में फरार चल रहा था। वहीं कृष्ण भंडारी पुत्र खड़क सिंह निवासी एफ-381, गली नं. 87, डीडीए फ्लैट, महाबीर एन्क्लेव भाग-2, आयु 19 वर्ष है। जो 2020 में एक स्नेचिंग के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपियों की
गिरफ्तारी से 4 मामले सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने आरोपियों से एक चोरी की स्कूटी व एक स्नेच किया हुआ मोबाइल फोन बरामद किया है।





More Stories
अवैध शराब की तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी जब्त
ढाई माह की बच्ची अपहरण के कुछ घंटों में बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
कश्मीरी गेट में कैश लूट के दौरान कारोबारी की हत्या का खुलासा, चचेरा भाई समेत तीन गिरफ्तार
दहेज संबंधी मामले में सुनवाई से बच रहे एक घोषित अपराधी गिरफ्तार
अवैध शराब की अंतरराज्यीय तस्करी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
दिल्ली में 1800 लोगों को मकान खाली करने का आदेश, आली गांव में 8.48 एकड़ जमीन से हटेगा अवैध कब्जा