द्वारका स्कूटी दस्ते ने पार्कों की बढ़ाई निगरानी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका स्कूटी दस्ते ने पार्कों की बढ़ाई निगरानी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/द्वारका/भावना शर्मा/- द्वारका जिले में कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए लगी धारा-144 के बावजूद जिले के पार्कों में लोगों की चहल-पहल रूकने का नाम नही ले रही है जिसे देखते द्वारका जिला पुलिस के स्कूटी दस्ते ने पार्कों की निगरानी बढ़ा दी है। यह दस्ता न केवल पार्कोंं से लोगों को हटा रहा है बल्कि उन्हे धरों में रहने के लिए प्रेरित भी कर रहा है।
                                     

पार्कों में निगरानी रखता द्वारका पुलिस का स्कूटी दस्ता।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला द्वारका पुलिस उपायुक्त अंटो अलफोंस ने बताया कि पुलिस को द्वारका में पार्कों में काफी संख्या में लोगों के इक्टठा होने की सूचना मिली थी। जिसे देखते हुए हमने तुरंत द्वारका जिले के स्कूटी दस्ते को सभी पार्कों के निगरानी करने की जिम्मेदारी सौंप दी। इस दस्ते में विशेष रूप से महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जो पिछले 9 दिन से सभी पार्कों में जाकर वहां से लोगों को हटाने का कार्य बड़ी दक्षता व धर्य के साथ कर रही हैं। पार्कों में लोगों की चहल-पहल को रोकने के साथ ही उक्त दस्ते के सदस्य लोगों को कोरोना वायरस के खतरे से अवगत कराने के साथ-साथ उन्हे इस बिमारी से बचने के लिए घरों में ही रहने के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं। उन्होने बताया कि स्कूटी गश्त टीम द्वारका में करीब बीस जगहो जिनमें सैक्टर-19 डीडीए पार्क, पुलिस स्टेशन दक्षिण द्वारका, सैक्टर-9 डीडीए पार्क, बस स्टॉप सै-19-20, एनएचआईए भवन बस स्टैंड, मैट्रो स्टेशन सैक्टर-9, एमबीएस कॉलेज सैक्टर-10, द्वारका कोर्ट सैक्टश्र-10, मैट्रो स्टेशन सैक्टर-10, पार्क सैक्टर-19बी, गोयला डेयरी पिकेट, डीडीए पार्क सैक्टर-19 नजदीक गोयला डेयरी पिकेट, डीडीए पार्क सैक्टर-16डी, रोज गार्डन सैक्टर-16सी नजदीक पैट्रोल पंप, आईपी विश्वविद्यालय, ककरोला गांव, मैट्रो स्टेशन सैक्टर -14, 13 व 12, सैक्टर-12 व 11 तथा 6 व 10 की मार्किट और द्वारका दक्षिण का गश्त वाला इलाका शामिल है। उन्होने बताया कि महिला स्टाफ होने के बावजूद सभी टीम के सदस्य क्षेत्र की निगरानी में अच्छा काम कर रहे हैं। पुलिस गश्त से न केवल पार्कों में लोगों की आवाजाही रूकी है बल्कि चौरहों व सड़कों पर भी लोगों का जमावड़ा नही हो रहा है। वहीं उन्होने कहा कि इस महिला दस्ते को यदि पुलिस बल की जरूरत होती है तो तुरन्त ईआरवी जिप्सी मदद के लिए पंहुच जाती है। जिसकारण क्षेत्र में शांति का माहौल बना हुआ है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox