
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/द्वारका/भावना शर्मा/शिव कुमार यादव/- कोविड-19 के तहत क्षेत्र में चल रहे लॉक डाउन के दौरान छावला पुलिस के पिकेट स्टाफ ने दो खतरनाक अपराधियों को हथियारों के साथ पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों से एक पिस्टल, एक देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस व एक स्वीफ्ट कार बरामद की। दोनो अपराधी हत्या, डकैती व चोरी के कई संगीन मामलों में शामिल बताये जा रहे है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस को शक है कि आरोपी क्षेत्र में कोई बड़ी वारदात को अंजाम देने आये थे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए द्वारका पुलिस उपायुक्त अंटो अलफोंस ने बताया कि गत रात्रि को पुलिस को सूचना मिली थी कि दो खतरनाक अपराधी किसी वारदात को अंजाम देने के मकसद से आ रहे है। जिसपर छावला एसीपी अशोक त्यागी व एसएचओ ज्ञानेन्द्र राणा ने पिकेट पर तैनात सिपाही मुकुल व बलराम को सतर्क रहने और सभी वाहनों की गहनता से जांच करने के आदेश दिये। जब दोनो सिपाही छावला रोड़ पर बनी पिकेट पर वाहनों की जांच कर रहे थे तो छावला की तरफ से एक स्वीफ्ट डिजायर कार आई जिसमें दो लोग सवार थे। पुलिस ने जैसे ही उन्हे रूकने का इशारा किया तो दोनो कार से उतरकर भागने लगे। सिपाहियों ने उनका पीछा कर उन्हे पकड़ लिया और थाने को इसकी सूचना दे दी। जब दोनो आरोपियों की गहनता से जांच की गई तो उनके पास से एक पिस्टल व एक देसी कट्टा तथा चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस टीम ने उन्हे हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान दोनो आरोपियों की पहचान अनिल उर्फ मोनु पुत्र तेज सिंह निवासी गंगोत्री एंक्लेव गोपाल नगर नजफगढ़ तथा स्थाई पता गुभाना माजरी गांव बादली,़ जिला झज्जर हरियाणा है। इसके पिता घर में ही दूध की डेयरी चलाते हैं। मोनु नजफगढ़ के ही सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा तक पढ़ा है। गलत संगत में पड़ने के कारण वह अपराधी बन गया। उस पर विभिन्न थानों में हत्या, लूटपाट, डकैती व चोरी के 6 संगीन मामले दर्ज हैं। दूसरा अपराधी अभिषेक उर्फ भूरा पुत्र सुरेश कुमार गांव कैर नजफगढ़ का रहने वाला है। उसके खिलाफ समयपुर बादली व नरेला़ थाने में दो संगीन मामले दर्ज है। उसके पिता जी व दादा घर में ही दूकान चलाते है। वह भी गलत संगत में पड़ने के कारण अपराधी बन गया। पुलिस दोनो अपराधियों से गहनता से पूछताछ कर रही है ताकि वह किस गैंग के लिए काम करते है और किस वजह से हथियार लेकर निकले थे। पुलिस को पूछताछ में इतना जरूर पता लगा है कि दोनो आरोपी कोई वारदात करने के चक्कर में थे लेकिन मुस्तैद पुलिस ने दोनो को पकड़ लिया। उपायुक्त ने दोनो सिपाहियों के कार्य की सराहना की है।





More Stories
श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को सपरिवार पहुंचे उद्योगपति एवं समाजसेवी सुशील कानौड़िया
एटीएम में लोहे की पट्टियां फंसाकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार
बुराड़ी के फ्लैट से 321 ग्राम हेरोइन बरामद, पति-पत्नी समेत तीन और पकड़े
दिल्ली पुलिस का ऑटो लिफ्टर गिरोह पर बड़ा प्रहार, 6 आरोपी गिरफ्तार; 38 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट में गैंग का कथित शूटर हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार
MCD सदन आप और कांग्रेस की महिला पार्षदों के बीच भिड़ंत, मेयर के माइक में तोड़फोड़ का आरोप