द्वारका श्री रामलीला में दिखाई गई अयोध्या राम मंदिर की थ्री डी तस्वीर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका श्री रामलीला में दिखाई गई अयोध्या राम मंदिर की थ्री डी तस्वीर

-पीएम मोदी के राष्ट्रीय अभियानों की प्रदर्शनी को देखने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- द्वारका श्री रामलीला सोसाइटी के चेयरमैन-मुख्य सरंक्षक राजेश गहलोत एवं अध्यक्ष राजीव सोलंकी ने बताया कि आज आठवीं रात्रि को अंगद-रावण संवाद, लक्ष्मण-मेघनाथ युद्ध, लक्ष्मण मूर्छा, हनुमान द्वारा संजीवनी बूटी लाने के दृश्य प्रस्तुत किए गए।  जबकि मीडिया प्रभारी वंदना सिंह के अनुसार द्वारका के सेक्टर 10 रामलीला ग्राउंड में चल रही भव्य रामलीला को देखने लाखों में भीड़ उमड़ी।

छुट्टी का दिन होने के कारण यहाँ काफी भीड़ देखने को मिली। अयोध्या के राम मंदिर की थ्री डी पेंटिंग एवं मोदी जी राष्ट्रीय अभियानों की प्रदर्शनी को देखने भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। नवरात्रि के अष्टमी पर लोग मेले में खरीदारी भी कर रहे है साथ ही झूलों का  भी आनंद उठा रहे है। आज ही लीला के अंतिम क्षणों में महामंत्री संजीव गोयल के जन्मदिन को केक काटकर एवं मिष्ठान वितरित करते हुए समस्त रामलीला सोसाइटी ने बड़े हर्षोउल्लास से मनाया। रामलीला नौवीं रात्रि यानि सोमवार को रावण-कुम्भकरण संवाद, कुम्भकरण-विभीषण संवाद, कुम्भकरण वध, मेघनाथ वध, सुलोचना प्रसंग, अहिरावण शक्ति प्रदर्शन एवं वध दृश्यों को प्रस्तुत किया जाएगा।

सीता-हरण को देखने पहुंचे हजारों श्रद्धालु
रामलीला की छठी को द्वारका श्री रामलीला सोसाइटी के भव्य रामलीला मंचन में पंचवटी प्रवेश, शूर्पणखा प्रसंग, खर-दूषण वध, रावण-मारीच संवाद, सीता-हरण, रावण-जटायु युद्ध, राम-जटायु संवाद के बेहतरीन दृश्य प्रस्तुत किए गए।

उक्त रामलीला के चेयरमैन-मुख्य सरंक्षक राजेश गहलोत ने बताया कि आज मंच पर द्वारका उप-नगरी में उल्लेखनीय समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया जिनमें वकीलों के समूह, अग्रवाल समुदाय, ककरोला, नगली सकरावती शामिल रहे। मीडिया प्रभारी पंकज सिंह के अनुसार रामलीला की सांतवीं रात्रि बाली वध, रावण-सीता संवाद, रावण-हनुमान संवाद के दृश्य तथा लंका दहन किया जाएगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox