
नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- उत्तम नगर विधान सभा क्षेत्र के लिए फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के अध्यक्ष के रूप में सुभाष अरोड़ा को तथा विकास सिंह को सह सचिव के रूप में मनोनीत किया गया। एक समारोह में फेडरेशन के चेयरमैन चौधरी रणबीर सिंह सोलंकी ने पदाधिकारियों को पद एवम गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर फेडरेशन के महा सचिव एडवोकेट राकेश कुमार ने कहा कि युवाओं को पढ़ाई लिखाई के अतिरिक्त समाज सेवा में भी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए इसी से समाज का विकास एवम देश की उन्नति संभव है। फेडरेशन के सचिव महेश मिश्रा ने कहा कि जन कल्याण के कार्यों के लिए फेडरेशन का हर सदस्य दिन रात तत्पर है एवम क्षेत्र व देश के उत्थान में हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है खासकर महिलाओं, युवाओं एवम बुजुर्गो की भागीदारी प्रमुख है।
फेडरेशन के चेयरमैन रणबीर सिंह सोलंकी ने कहा कि समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार को निर्मूल करने का समय आ गया है। अब हमारे युवा साथी सतर्क हो गए है और समाज सेवा में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे है जो देश के विकास के लिए शुभ संकेत है। हम नव मनोनित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते है और उम्मीद करते हैं कि वे सच्ची लगन से समाज के सुख दुख के सहभागी बनेंगे। इस सभा में कई गणमान्य नागरिकों के अतिरिक्त मधु विहार वार्ड के फेडरेशन के अध्यक्ष सुरेश गल्यान उपस्थित थे।





More Stories
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, असम-बंगाल में अचानक बाढ़ का खतरा; 15 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा
इजरायल में बहुमत से दूर नेतन्याहू, अरब पार्टियां बनीं ‘किंगमेकर’; 19 सीटों से कैसे तय होगा बेंजामिन का भविष्य?
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकी फंडिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़, लश्कर और TRF के लिए फंड जुटाने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार
अल्लाह से तौबा करें सारा अली खान… कर दिया सबसे बड़ा गुनाह,
इंद्रप्रस्थ कॉलेज में दिल्ली के उपराज्यपाल ने किया 14वें पिंक बूथ का उद्घाटन
डॉ. रूद्र नारायण सोनी को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों,