मर्यादा पुरूषोत्तम राम को पूरा देश करता है नमन- राजनाथ सिंह

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मर्यादा पुरूषोत्तम राम को पूरा देश करता है नमन- राजनाथ सिंह

द्वारका/शिव कुमार यादव/- दिल्ली की सबसे बड़ी और आधुनिक शैली से ओतप्रोत रामलीला को देखने के लिए देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को द्वारका सैक्टर-10 में श्री रामलीला सोसाइटी द्वारा आयोजित भव्य रामलीला में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। इस अवसर पर उन्होने कहा कि भगवान राम को पूरा देश मर्यादा पुरूषोत्तम राम के रूप में नमन करता है। आज मैं भी लोकनायक, युग पुरुष, मर्यादा पुरषोत्तम राम को नमन करता हूं।  
            उन्होंने उक्त रामलीला के चेयरमैन एवं मुख्य सरंक्षक राजेश गहलोत व अध्यक्ष अशोक यादव सहित समस्त टीम की के कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि मैंने कई रामलीलाएं देखी हैं परन्तु यह रामलीला देश कि सबसे विशाल नंबर वन रामलीला है। आज रामलीला में  सांतवीं रात्रि को शबरी प्रसंग, हनुमान-मिलान, राम-सुग्रीव मैत्री, बाली वध, हनुमान-सीता संवाद, रावण-सीता संवाद को प्रतिभाशाली कलाकारों ने शानदार अंदाज में आकर्षक दृश्यों के माध्यम से प्रस्तुत किय।  रविवार यानि आठवीं रात्रि को अंगद-रावण संवाद,लक्ष्मण-मेघनाथ युद्ध,लक्ष्मण मूर्छा, हनुमान द्वारा संजीवनी बूटी लाने के दृश्य प्रस्तुत किए जाएंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox