द्वारका पुलिस की एंटी-बर्गलरी सेल ने हथियार मामले का घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका पुलिस की एंटी-बर्गलरी सेल ने हथियार मामले का घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार

-10 मामलों में रहा है शामिल

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  द्वारका जिले की एंटी-बर्गलरी सेल ने हथियार अधिनियम के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे घोषित अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी अदालत की कार्यवाही से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।

द्वारका जिले के डीसीपी कुशल पाल सिंह ने मामले के संदर्भ में बताया कि, गिरफ्तार आरोपी की पहचान 25 वर्षीय प्रकाश उर्फ विष्णु के रूप में हुई है। उसे द्वारका सेक्टर-1 स्थित रामलीला मैदान के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को वर्ष 2023 में दर्ज आर्म्स एक्ट के एक मामले में अदालत द्वारा 1 जुलाई 2025 को घोषित अपराधी घोषित किया गया था।

द्वारका जिला पुलिस के निर्देश पर एंटी-बर्गलरी सेल लगातार घोषित अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि प्रकाश उर्फ विष्णु द्वारका क्षेत्र में आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जाल बिछाकर उसे पकड़ लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को रोकने का प्रयास किया गया तो वह मौके से भागने लगा, लेकिन सतर्क पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे दबोच लिया। जांच में पता चला कि उसके खिलाफ पहले से चोरी, लूटपाट और आर्म्स एक्ट से जुड़े कुल 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के खिलाफ तीन अन्य मामलों में भी अदालत द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे। अदालत की सुनवाई से बचने के लिए वह बार-बार अपना पता बदलता रहता था।

द्वारका पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा उसके आपराधिक नेटवर्क और अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने इसे घोषित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण सफलता बताया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox