बिंदापुर पुलिस ने सक्रिय बदमाश को धर दबोचा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-अवैध चाकू और तीन चोरी के मोबाइल फोन बरामद, कई मामलों का हुआ खुलासा

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  द्वारका जिले के बिंदापुर थाना पुलिस ने एक सक्रिय अपराधी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध बटनदार चाकू और तीन चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से चोरी और स्नैचिंग से जुड़े कई मामलों का खुलासा हुआ है।

द्वारका जिले के डीसीपी कुशल पाल सिंह ने मामले के संदर्भ में बताया कि हाल ही में जेल से छूटे और क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों पर नजर रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में बिंदापुर थाना पुलिस की एक विशेष टीम को सूचना मिली कि उमंग उर्फ मंगू नामक एक कुख्यात अपराधी इलाके में घूम रहा है। सूचना के अनुसार आरोपी लोगों को चाकू दिखाकर डराता था और चोरी एवं स्नैचिंग जैसी वारदातों में शामिल रहा है।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध बटनदार चाकू बरामद हुआ। इसके अलावा उसके कब्जे से तीन मोबाइल फोन भी मिले, जिनकी जांच करने पर वे चोरी के निकले।

आरोपी की पहचान-
पुलिस ने आरोपी की पहचान 25 वर्षीय उमंग उर्फ मंगू निवासी गुरु हरिकिशन नगर, उत्तम नगर के रूप में की है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी नशे का आदी है और लोगों में भय पैदा करने के लिए अपने पास चाकू रखता था।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पहले भी चोरी और आर्म्स एक्ट से जुड़े पांच से अधिक मामलों में शामिल रह चुका है। बरामद मोबाइल फोन के संबंध में दर्ज तीन अलग-अलग ई-एफआईआर मामलों का भी खुलासा हुआ है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है और पुलिस आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

द्वारका पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox