मोहन गार्डन पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा, किया कई मामलों का खुलासा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मोहन गार्डन पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा, किया कई मामलों का खुलासा

-चार चोरी के मोबाइल फोन और दो चोरी की मोटरसाइकिल की बरामद

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  द्वारका जिले के मोहन गार्डन थाना पुलिस ने चोरी की वारदातों में शामिल एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चार चोरी के मोबाइल फोन और दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से मोबाइल और वाहन चोरी के कई मामलों का खुलासा हुआ है।

द्वारका जिले के डीसीपी कुशल पाल सिंह ने मामले के संदर्भ में बताया कि, 25 मई 2026 को मोहन गार्डन थाने में एक ई-एफआईआर दर्ज हुई थी, जिसमें शिकायतकर्ता ने अपना सैमसंग गैलेक्सी ए-17 मोबाइल फोन चोरी होने की जानकारी दी थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया, जिसने तकनीकी निगरानी और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से संदिग्ध की पहचान की।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने एक्सटेंशन 55 फुटा रोड स्थित एसबीआई एटीएम के पास से कुलदीप द्विवेदी नामक युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने मोबाइल चोरी की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चार चोरी के मोबाइल फोन और दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। बरामद मोबाइल फोन मोहन गार्डन क्षेत्र से चोरी किए गए थे, जबकि मोटरसाइकिलें नजफगढ़ और रन्होला क्षेत्र से चोरी की गई थीं।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 26 वर्षीय कुलदीप द्विवेदी निवासी राज नगर-2, पालम, दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पहले भी पांच आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी से कुल आठ चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है। बरामद सामान को जब्त कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

द्वारका पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox