द्वारका जिला में स्नैचर्स व ऑटो लिफ्टर के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, 8 गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 15, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका जिला में स्नैचर्स व ऑटो लिफ्टर के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, 8 गिरफ्तार

-द्वारका एएटीएस, डाबड़ी व मोहन गार्डन थाना पुलिस ने की कार्यवाही -आरोपियों से एक सोने की चेन, 9 दोपहिया वाहन, 6 मोबाइल फोन व अपराध में प्रयुक्त 2 बाइक की बरामद

द्वारका/नई दिल्ली/- द्वारका जिला में स्नेचिंग व वाहन चोरी की बढ़ती वारदातों को रोकने के लिए जिला पुलिस विभिन्न स्तरों पर अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान चला रही है। ऐसे ही एक अभियान में द्वारका एएटीएस, डाबड़ी व मोहन गार्डन थाना पुलिस को अलग-अलग कार्यवाही में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्यवाही के दौरान 8 स्नेचर व ऑटो लिफ्टर को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने आरोपियों से स्नेंच की हुई एक सोने की चेन, 6 मोबाइल, 9 चोरी किये गये दुपहिया वाहन व अपराध में प्रयुक्त किये गये दो दुपहिया वाहन बरामद किये हैं। पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी से 20 मामले सुलझने का दावा किया है। साथ ही पुलिस का दावा है कि द्वारका व आसपास के जिलों में हो रही वाहन चोरी व स्नेचिंग की वारदातों मे अब कमी आयेगी।

द्वारका डीसीपी एम हर्षवर्धन ने बताया कि द्वारका एएटीएस टीम के इंचार्ज निरिक्षक कमलेश कुमार व निरिक्षक विकास यादव के नेतृत्व में एएसआई टोपेश, एचसी राजबीर, एचसी जगत, एचसी मनोज, एचसी रामराय, एचसी इंदर, एचसी मनीष, और एचसी प्रविंदर की टीम ने एक वाहन चोरी की वारदात पर कार्यवाही करते हुए खेड़ी बाबा पुल, विपिन गार्डन से जाल बिछाकर कृष्ण उर्फ डोरी निवासी गुरदयाल विहार, बक्करवाला, दिल्ली, आयु 21 वर्ष और मोहित बघेल निवासी गुरदयाल विहार, बक्करवाला, दिल्ली, आयु 23 को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। टीम ने उनसे एक मोटरसाइकिल भी जब्त की जो जनकपुरी थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी।
              इसी तरह एएटीएस ने दूसरी कार्यवाही में निरिक्षक कमलेश कुमार के नेतृत्व में निरिक्षक विकास यादव, एएसआई जितेंद्र, एएसआई दिनेश, एचसी जगत, एचसी मनोज, एचसी रामराय, एचसी राजबीर, एचसी राजेश, और एचसी प्रशांत की टीम ने सूचना के आधार पर छठ पूजा पार्क, विपिन गार्डन से दो स्नेचरों व वाहन चोरो को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। पुलिस ने आरोपियों की पहचान आशीष निवासी चंचल पार्क, बक्करवाला, नई दिल्ली, आयु 22 वर्ष और सिकंदर उर्फ कल्ला निवासी गुरदयाल विहार, बक्करवाला, नई दिल्ली, आयु 25 वर्ष के रूप में की है। पुलिस ने आरोपियों से 5 स्नेच किये गये मोबाइल फोन व एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है जो डाबड़ी थाना क्षेत्र से चुराई गई थी।

डाबड़ी थाना पुलिस ने एक महिला की सोने की चेन की स्नेचिंग की शिकायत पर एसआई राम निवास, एएसआई धर्मेंद्र, एचसी आजाद, एचसी हरीश, एचसी दिनेश और सीटी करण की टीम ने एसएचओ विवेक मेनडोला व एसीपी अनिल दुरेजा के निर्देशन में कार्यवाही करते हुए जतिन शर्मा नामक एक आरोपी को उसके घर से पकड़ लिया जो डाबड़ी थाने का बीसी भी है। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके सहयोगी रवि उर्फ छोटे को भी प्रताप गार्डन, उत्तम नगर, दिल्ली से पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों से सोने की चेन व एक चोरी की गई बाइक बरामद की है। आरोपी जतिन ने डाबड़ी क्षेत्र में ही एक मोबाइल फोन छीनने की भी बात स्वीकार की है।
            मोहन गार्डन थाना पुलिस विक्रांत चौक, मोहन गार्डन से दो अज्ञात चोरो द्वारा छीने गये मोबाइल फोन की शिकायत पर एसएचओ नरसिंह व एसीपी जितेन्द्र पटेल के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए एसआई मनीष, एएसआई हंस, एचसी दिनेश और एचसी अजीत की टीम ने दो स्नेचरों व वाहन चोरो कपिल कुमार निवासी पूर्वी सागरपुर, दिल्ली, उम्र 22 वर्ष, और हेमंत उर्फ हेमू निवासी रक्षा एन्क्लेव, उत्तम नगर, दिल्ली, उम्र 38 वर्ष को जाल बिछाकर पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होने हाल में हुई स्नेचिंग की घटनाओं में अपनी संलिप्तता का खुलासा किया है।
                  डीसीपी ने बताया कि पुलिस टीमों की कार्यवाही के बाद गिरफ्तार किये गये आरोपियों से पूछताछ में दिल्ली के विभिन्न पुलिस जिलों में 20 वाहन चोरी व स्नेचिंग के मामलों का खुलासा हुआ है। जबकि इसमें कुख्यात कपिल की गिरफ्तारी अहम रही जो चोरी व छपटमारी की 10 वारदातों में शामिल रहा है। यह सही है कि पुलिस की इस कार्यवाही से अपराधियों में पुलिस का खौफ बढ़ा है और संभावना जताई जा रही है कि अब स्नेचिंग व वाहन चोरी का मामलों में कमी आयेगी। अब देखना ये है कि पुलिस का यह दावा कहां तक ठीक बैठता है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox