नजफगढ़ स्टेडियम की पहलवान सुषमा शौकीन का विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ स्टेडियम की पहलवान सुषमा शौकीन का विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन

-55 किलोग्राम भार वर्ग में सर्बिया के जाग्रेब में दिखायेगी अपना दम, एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप सीनियर में जीत चुकी है कांस्य मेडल

नजफगढ़/नई दिल्ली/- नजफगढ़ देहात के छावला गांव की सुषमा शौकीन का 55 किलाग्राम भार वर्ग में विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयन किया गया है। सुषमा नजफगढ़ स्टेडियम में प्रैक्टिस करती है। इससे पहले सुषमा अप्रैल 2022 में उलानबटोर मंगोलिया में एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप सीनियर में भारत के लिए कांस्य पदक जीत चुकी है।

सुषमा के कोच विरेन्द्र दहिया ने बताया कि सुषमा एक होनहार खिलाड़ी है और कुश्ती में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। सुषमा के पिता प्रदीप कुमार प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं और मां गृहणी हैं। सुषमा ने सर्वोदय विद्यालय धर्मपुरा नजफगढ़ से 12वीं पास की है और इसी दौरान वह अपना अभ्यास भी नजफगढ़ स्टेडियम में करती रही है। सुषमा ने स्टेट व नेशनल कुश्ती प्रतियोगिताऐं जीती है। अब विश्व स्तर पर अपना दमखम दिखा रही है। सुषमा को विश्व स्तर पर पहली सफलता अपै्रल 2022 में मंगोलिया के उलानबटोर में एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप सीनियर में मिली थी जब उसने अपनी पहली विश्व स्तर की चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। सुषमा ने पिछले साल की एशियाई चैंपियन पिंकी को हराकर भारतीय टीम में जगा बनाई थी।  उन्होने बताया कि सुषमा की पारिवारिक आर्थिक स्थिति अच्छी नही है लेकिन कम सुविधाओं में भी सुषमा ने अपने बुलंद हौंसलों के सहारे यह उड़ान भरी है। इस बार विश्व चैंपियनशिप में सुषमा पक्का कोई मैडल लेकर आयेगी। हालांकि सुषमा ने गोल्ड का दावा किया है। इस समय सुषमा लवली विश्वविद्यालय पंजाब से बीए द्वितिय वर्ष की पढ़ाई कर रही है।

सुषमा ने इस बार अपने कोच विरेन्द्र दहिया व रेखा दहिया को विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल लाने का वादा किया है। इस समय वह लखनऊ के साई स्पोटर्स सैंटर में अभ्यासरत है। विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 10 सितंबर से सर्बिया जाग्रेब में होने जा रही है। यहां यह भी बता दें कि नजफगढ़ स्टेडियम के कई खिलाड़ी अब तक नेशनल व विश्वस्तर पर अपना लोहा मनवा चुके है। नजफगढ़ स्टेडियम में इस समय 100 से ज्यादा लड़के व लड़कियां खेलों में विश्व स्तर के कोच विरेन्द्र दहिया के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास कर रहे है। हालांकि इस समय विरेन्द्र दहिया लखनऊ के साई स्पोटर्स सैंटर में कुश्ती खिलाड़ियों को एशियाई व कामनवेल्थ गेमों के लिए तैयार करने में जुटे हैं। उनके साथ भारतीय कुश्ती टीम के मुख्य कोच एवं भारतीय वायुसेना के अधिकारी श्री जितेंद्र यादव भी खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर रहे हैं।
 

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox