द्वारका जिला पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का मामला सुलझाया

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका जिला पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का मामला सुलझाया

-थाना बाबा हरिदास नगर व एंटी नारकोटिक्स सेल ने संयुक्त कार्यवाही कर 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिचाऊं-बक्करवाला रोड़ पर मटका चौक पर मिले शव की मिस्ट्री को सुलझाते हुए द्वारका जिला पुलिस की थाना बाबा हरिदास नगर व एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि बाबा हरिदास नगर थाना क्षेत्र में 13 मई 2025 को दिचाऊं-बक्करवाला रोड़ पर मटका चौक पर खेतों में 20 मीटर दूर एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। जिसकी पहचान अवनीश सक्सेना उर्फ गोलू पुत्र स्वर्गीय श्री गोपाल चंद, उम्र 36 वर्ष, निवासी नंगली विहार, दिल्ली के रूप में हुई थी। इसके साथ ही पुलिस को एक बाईक भी मिली थी जो रीना देवी पत्नी सतीश पासवान, निवासी जवाहर कैंप, ब्लॉक बी, रमेश नगर, दिल्ली के नाम पर पंजीकृत पाई गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया था। पुलिस ने जांच के बाद संभावना व्यक्त की थी कि पीड़ित को मारकर शव यहां फेंका गया है। इसके बाद क्राइम टीम और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

कार्यभार एवं टीम :-
अपराध की गंभीरता को देखते हुए, डीसीपी द्वारका अंकित सिंह ने पीएस बीएचडी नगर एवं एंटी नारकोटिक्स सेल की समर्पित टीमों को आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने का काम सौंपा।

डीसीपी द्वारका के निर्देशों एवं समग्र मार्गदर्शन के तहत, एंटी नारकोटिक्स सेल एवं पीएस बीएचडी नगर, द्वारका जिला की दो टीमों ने एसीपी ऑप्स श्री रामअवतार एवं एसीपी/नजफगढ़ – श्री महेश नारायण सिंह की देखरेख में और इंस्पेक्टर सुभाष चंद- प्रभारी एंटी नारकोटिक्स सेल द्वारका जिला एवं एसएचओ पीएस बीएचडी नगर- इंस्पेक्टर बलराम सिंह बेनीवाल के नेतृत्व में अथक परिश्रम किया।

1. एंटी नारकोटिक्स सेल इंस्पेक्टर सुभाष चंद, एएसआई दिनेश, एचसी राजूराम, एचसी योगराज, एचसी कुलदीप, एचसी कृष्ण, एचसी महिपाल, एचसी गोपाल, एचसी विकास, सिपाही शिवराम तथा पीएस बीएचडी नगर
निरीक्षण बलराम सिंह बेनीवाल, इंस्पेक्टर/ब्रावो अमित कुमार, इंस्पेक्टर/एटीओ रवि, एसआई सचिन, एसआई देशराज, पीएसआई आकाश, पीएसआई राहुल, एएसआई सुमेर, एचसी दिलराज, एचसी विक्रम, एचसी जितेंद्र और एचसी सोमबीर की टीम ने संयुक्त रूप से कार्यवाही शुरू की।

मकसदः-
हत्याकांड का शिकार हुआ व्यक्ति अवनीश सक्सेना, एक लड़की से शादी के लिए करना चाहता था लेकिन लड़की की स्वीकृति न मिलने से निराश था, जिसने दूसरा रास्ता चुनते हुए लड़की के परिवार को शादी न करने पर  सामाजिक अपमान और शारीरिक हिंसा की धमकी देने लगा।

इसी बीच लड़की अपने माता-पिता के साथ हमेशा के लिए दिल्ली छोड़कर चली गई और मृतक का फोन कॉल उठाना बंद कर दिया। इससे मृतक और भी ज्यादा क्रोधित हो गया। वह उसके घर आता-जाता रहा और उसके भाई की पिटाई भी की, जिसने यह सब पड़ोसी देवेंद्र को बताया और आपस में अवनीश की हत्या करने की बात की।

योजना के तहत उन्होंने रेकी की, दिचाऊ-हिरणकूदना रोड पर बिना सीसीटीवी कवरेज वाली एक सुनसान जगह की तलाश की और एक धारदार हथियार का इंतजाम किया।

योजना के अनुसार 14.05.2025 को इशांत ने अवनीश को फोन करके एक कर्जदार से 80,000/- रुपये वसूलने में मदद करने के बहाने से अपने पास बुलाया। मृतक अपनी बुलेट मोटरसाइकिल चला रहा था और इशांत पीछे बैठा था। जब वे दिचाऊं गांव के खेतों में सड़क पर पहले से तय सुनसान जगह पर पहुंचे तो वहां पहले से ही देवेंद्र उनका इंतजार कर रहा था। इशांत ने शरीर में छिपाए धारदार हथियार से अवनीश के सिर के पिछले हिस्से पर वार कर दिया।

अवनीश मोटरसाइकिल समेत गिर गया और तुरंत देवेंद्र भी अवनीश पर झपटा। दोनों ने उस पर कई बार चाकू से वार किया, जिससे अवनीश की मौके पर ही मौत हो गई। उनके अन्य साथी लगातार उन पर नजर रखे हुए थे। इसके बाद वे सभी मौके से भाग गए।

मृतक की मोटरसाइकिल के रजिस्ट्रेशन नंबर, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, फील्ड जांच, परिस्थितियों और सूत्रों के विवरण के आधार पर हत्या की ओर ले जाने वाली घटनाओं का क्रम, मृतक अवनीश सक्सेना और आरोपियों की पहचान स्थापित की गई। जिसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और अब वे पुलिस रिमांड पर हैं।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरणः-

1. इशांत कुमार पासवान उर्फ गोलू पुत्र सतीश पासवान, निवासी जय विहार, फेज प्प्प्, जी-ब्लॉक, विश्वकर्मा मंदिर के पास, नजफगढ़, दिल्ली, उम्र 19 वर्ष।

2. राहुल पुत्र संजीव उर्फ संजू, निवासी जय विहार फेज-3, विश्वकर्मा मंदिर के पास, नजफगढ़, दिल्ली, उम्र 24 वर्ष।

3. विशाल उर्फ गोलू पुत्र नवाब सिंह, निवासी जय विहार, गली नंबर 1, फेस प्प्प्, विश्वकर्मा मंदिर के पास, नजफगढ़, दिल्ली, उम्र 28 वर्ष।

4. देवेन्द्र सिंह पुत्र मुन्ना सिंह निवासी, विश्वकर्म मंदिर के पास, जय विहार, फेस-3, नजफगढ़, दिल्ली, उम्र 24 वर्ष। इस हत्या के लिए जिम्मेदार तथ्यों का पता लगाने और बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए आगे की जांच जारी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox