दक्षिण-पूर्व एशिया में कोविड-19 की नई लहर, भारत में अभी स्थिति नियंत्रण में

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दक्षिण-पूर्व एशिया में कोविड-19 की नई लहर, भारत में अभी स्थिति नियंत्रण में

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/ –  विश्व में एक बार फिर कोरोना वायरस ने सिर उठाना शुरू कर दिया है। दक्षिण-पूर्व एशिया के कई हिस्सों जैसे हांगकांग, सिंगापुर और थाईलैंड में कोविड-19 मामलों में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है। लगातार बढ़ रहे मामलों और मौतों ने इन देशों में चिंता की लहर दौड़ा दी है।

हांगकांग में 30 गुना बढ़े मामले
हांगकांग में बीते 10 हफ्तों में कोरोना मामलों में 30 गुना बढ़ोतरी हुई है। 3 मई तक के सप्ताह में 31 गंभीर मरीज सामने आए, जो बीते एक साल में सबसे अधिक हैं। सीवेज के पानी में वायरस की मात्रा, अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या और मेडिकल परामर्श में वृद्धि यह दर्शाती है कि संक्रमण तेजी से फैल रहा है। हांगकांग के सेंटर फॉर हेल्थ प्रोटेक्शन के प्रमुख अल्बर्ट औ ने कहा कि संक्रमण का स्तर काफी ऊंचा है।

सिंगापुर में मामलों में 28% की वृद्धि
सिंगापुर में 3 मई तक के सप्ताह में कोविड मामलों में 28% की बढ़ोतरी दर्ज की गई और कुल मामले 14,200 तक पहुंच गए। अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या में भी 30% की बढ़ोतरी हुई है। इस वृद्धि के लिए LF.7 और NB.1.8 वेरिएंट्स को जिम्मेदार माना जा रहा है, जो JN.1 स्ट्रेन से जुड़े हैं। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि ये वेरिएंट्स पहले के मुकाबले अधिक गंभीर नहीं हैं।

थाईलैंड और चीन की स्थिति
थाईलैंड में अप्रैल में मनाए गए सोंगक्रान महोत्सव के बाद कोविड मामलों में उछाल देखा गया। दो बड़े क्लस्टरों से संक्रमण फैलने की सूचना मिली है। वहीं चीन में कोविड टेस्ट की पॉजिटिविटी दर बीते पांच हफ्तों में दोगुनी से अधिक हो चुकी है, जो पिछले साल की गर्मियों की ऊंची दरों के करीब है।

क्या यह नई लहर है?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसे दक्षिण-पूर्व एशिया में कोविड-19 की नई लहर मान रहे हैं, हालांकि यह अभी तक पिछले वर्षों के चरम स्तर तक नहीं पहुंची है। विशेषज्ञों का मानना है कि मौसमी बदलाव और कमजोर होती इम्युनिटी इस बढ़ोतरी के प्रमुख कारण हो सकते हैं। हांगकांग और सिंगापुर में उच्च जोखिम वाले लोगों को बूस्टर डोज लेने और एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है।

भारत में स्थिति नियंत्रण में
भारत में फिलहाल कोरोना के 93 सक्रिय मामले हैं और विशेषज्ञों को यहां किसी नई लहर के संकेत नहीं मिले हैं। हालांकि, स्वास्थ्य विशेषज्ञ बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं। नियमित हाथ धोने, भीड़-भाड़ से बचने और लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराने की अपील की गई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox