द्वारका एसटीएफ ने मामूली मुठभेड़ के बाद अशोक राठी व पुष्कर गंगवा गैंग के दो बदमाश पकड़े

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका एसटीएफ ने मामूली मुठभेड़ के बाद अशोक राठी व पुष्कर गंगवा गैंग के दो बदमाश पकड़े

-द्वारका में आये थे कार चुराने, चढ़ गये पुलिस के हत्थे -पुलिस ने आरोपी से 2 पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस व एक चोरी की बाईक की बरामद

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- आतंक का पर्याय बन चुके अशोक राठी व पुष्कर गंगवा गैंग के दो बदमाशों को द्वारका एसटीएफ पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद दो कुख्यात बदमाशों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी गिरोह के सरगना पुष्कर गंगवा के लिए द्वारका में एक कार चुराने आये थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से दो पिस्टल, दो जिंदा कारतूस व एक चोरी की बाईक बरामद की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

                         इस संबंध द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि 18 अगस्त को स्पेशल टास्क फोर्स के एएसआई रंधावा को कुछ बदमाशों के द्वारका में आने की सूचना मिली थी जिसकी जानकारी आला अधिकारियों से सांझा की गई। उक्त सूचना पर एसीपी द्वारका सुनील कुमार ने एसटीएफ इंचार्ज पवन तोमर के नेतृत्व में एस.आई. विवेक मेनडोला, एएसआई रंधावा, एएसआई अशोक, एएसआई विनोद, एएसआई धर्मेंद्र, एएसआई राकेश, सीटी आजाद, सीटी शंबू और सीटी अनिल की एक टीम का गठन किया। टीम ने सूचना के आधार पर दो टीमें बनाकर भरथल-बामनोली रोड़ पर पोजिशन ली। रात करीब 9 बजे काले रंग की मोटरसाईकिल पर दो व्यक्ति आते दिखाई दिये। पुलिस ने जैसे ही उन्हे रूकने के लिए कहा तो बाईक पर पीछे बैठे एक बदमाश ने पुलिस पर गोली चला दी और वापस मुड़कर भागने लगे लेकिन दूसरी टीम ने जब दबिश दी तो चालक ने गोली चला दी जिसके जवाब में पुलिस टीम ने गोली चलाई तो दोनो बदमाश अनियंत्रित होकर गिर पड़े। जिसके बाद पुलिस ने उन्हे दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान जीनत उर्फ जाट पुत्र लेट पवन कुमार निवासी मारूति एंक्लेव फरूखनगर गुरूग्राम व करण उर्फ मोनी पुत्र सुनील निवासी गली न.4 नई बस्ती बहादुरगढ़ हरियाणा के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी संख्या 352/21 धारा 186/353/307/34 आईपीसी और 25/27 शस्त्र अधिनियम पीएस द्वारका धारा-23 दिल्ली के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी जीनत उर्फ जाट फारुख नगर गुरुग्राम हरियाणा से हत्या के प्रयास, चोट पहुंचाने और हथियार रखने के 5 मामलों में शामिल है। जबकि आरोपी करण हथियार रखने के एक मामले में शामिल है।

पुलिस ने बताया कि दोनो आरोपी बुरी संगत के कारण अपराध की दुनिया में आये थे और भोंडसी जेल में कुख्यात बदमाश पुष्कर गंगवा ने उन्हे अपने गिरोह में शामिल कर लिया था। जिसके निर्देश पर दोनो वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि और मामलों का खुलासा हो सके।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox