दौड़ के मैदान में चमके बीआरजी के सितारे!

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दौड़ के मैदान में चमके बीआरजी के सितारे!

-दिल्ली, नोएडा, चंडीगढ़ से बैंगलोर तक, बीआरजी धावकों का दबदबा कायम, जीते पदक

बहादुरगढ़/शिव कुमार यादव/- बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप अब खाली एक नाम नही है बल्कि अब खेल की दुनिया में एक पहचान बन चुका है। टीम बीआरजी के धावक न केवल प्रतियोगिताओं में पदक जीत रहे है बल्कि अपना दबदबा भी कायम कर रहे हैं। हाल ही में बीआरजी के धावकों ने दिल्ली, नोएडा, चंडीगढ़ व बैंगलौर में अपनी प्रतिभा का लौहा मनवाते हुए ढेरों पदक जीतकर बहादुगढ़ का परचम लहराया है।

नई दिल्ली, द्वारकाः
बीते रविवार ’ड्रीम ऑफ फिटनेस’ द्वारा आयोजित द्वारका 10के रन 2025 में टीम बीआरजी (बहादुरगढ रनर्स ग्रुप ) ने शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। सभी रेस की शुरुआत और समाप्ति डिकेथलान स्टोर, सेक्टर 13, द्वारका के सामने से हुई। 1000 के आसपास लोगो ने इस मे भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस आयोजन में दीपक छिल्लर और नीरज छिल्लर को एंबेसडर के रूप में आमंत्रित किया गया। टीम बीआरजी को सक्रिय भागीदारी और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता में प्रमुख उपलब्धियांः
अशोक शर्मा ने 60+ आयु वर्ग में 5 किलोमीटर दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त किया। नीरज छिल्लर ने अपनी आयु वर्ग में 10 किलोमीटर दौड़ में तीसरा स्थान हासिल किया। इसके साथ ही विकास हुड्डा, राजेश रघुवंशी, अशोक, मुकेश, वेदप्रकाश, सुमित राणा, विहान छिल्लर और अजय ने भी सफलतापूर्वक दौड़ पूरी की।

10 के बेंगलुरु में भी बीआरजी का जलवा
प्रोकैम द्वारा आयोजित 10 किलोमीटर बेंगलुरु में टीम बीआरजी के 15 सदस्यों ने भाग लिया और बहादुरगढ़ शहर का प्रतिनिधित्व किया। सुरेंद्र दलाल, कृष्ण भारद्वाज, गुलाब सिंह, सुरेश तोमर, देवेंद्र किशोर, अनुराग शर्मा, दिनेश, नरेंद्र राम ने सफलतापूर्वक दौड़ पूरी की। वही अरुण विजयरण, सनी राणा, सुधीर शौकीन और सुमित ने प्रोकैम स्लैम का खिताब अर्जित किया, जिसमें वर्षभर के चार प्रमुख इवेंट्स (बैंगलोर 10 के, वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन, टाटा स्टील कोलकाता 25 के, टाटा मुंबई मैराथन) को सफलतापूर्वक पूर्ण करना शामिल है।

ग्रेटर नोएडा हाफ मैराथन में भी बीआरजी का दम
रविवार को ही ग्रेटर नोएडा हाफ मैराथन में भी टीम बीआरजी की शानदार उपस्थिति रही। ग्रेटर नोएडा हाफ मैराथन  मे डॉ. किरण छिल्लर को ब्रांड एंबेसडर के रूप में आमंत्रित किया गया।

अशोक कुमार ने 21 किलोमीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

बह्म प्रकाश मान ने 55 + आयु वर्ग में 21 किलोमीटर दौड़ में तीसरा स्थान हासिल किया।

राजेंद्र सिंह ने 10 किलोमीटर दौड़ में प्रथम स्थान

शमशेर सिंह ने 45 + आयु वर्ग में 10 किलोमीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

चंडीगढ़ में पंजाब हाफ मैराथन में बहादुरगढ़ की उपस्थिति
गुरदीप ने चंडीगढ़ में आयोजित पंजाब हाफ मैराथन में भाग लेते हुए 10 किलोमीटर दौड़ में अपनी आयु वर्ग में तीसरा स्थान हासिल कर बहादुरगढ़ का नाम रोशन किया। टीम बीआरजी (बहादुरगढ रनर्स ग्रुप) के धावकों ने अपने दृढ़ निश्चय, फिटनेस और उत्कृष्ट प्रदर्शन से एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि वे खेल भावना के सच्चे प्रतीक हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox