पहलगाम आतंकी हमले में मरने वालों को मिले शहीद का दर्जा- राष्ट्र सेविका समिति

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पहलगाम आतंकी हमले में मरने वालों को मिले शहीद का दर्जा- राष्ट्र सेविका समिति

-आरएसएस की महिला शाखा राष्ट्र सेविका समिति ने केंद्र सरकार से की मांग -आयोजन में महिला सशक्तिकरण और राष्ट्र सेवा हेतू किया मातृशक्ति का आह्वान

गाजियाबाद/यूपी/- शालीमार गार्डन, गाजियाबाद में महिलाओं में राष्ट्र सेवा की भावना जागरूक करने तथा संगठित मातृशक्ति के निर्माण हेतू राष्ट्र सेविका समिति (आरएसएस की महिला शाखा) द्वारा एक प्रेरणादायक बैठक का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम आदरणीया बहन दीप्ति शर्मा (प्रान्त सह शारीरिक प्रमुख, मेरठ प्रान्त, राष्ट्र सेविका समिति) तथा आदरणीया बहन कविता गोयल (महानगर कार्यवाहिका वैशाली नगर सह विभाग कार्यवाहिका गाजियाबाद) द्वारा सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन आदरणीया बहन रीमा वर्मा ने किया।

बैठक की शुरुआत मातृशक्तियों द्वारा ’अखंड भारत माता’ और ’वंदे मातरम्’ का जयकारा लगाया गया। तत्पश्चात, पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए सैलानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया और सरकार से उन्हें शहीद का दर्जा देने की मांग की गई।
इसके उपरांत, भारत माता पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में छोटे-छोटे बालिकाओं द्वारा ’अखंड भारत माता’, ’रामलला’, ’काशी विश्वनाथ’, तथा ’मथुरा’ से सम्बंधित भव्य झांकियों के माध्यम से सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिससे उपस्थित जनसमूह में देशभक्ति और गौरव का भाव जाग्रत हुआ।
कार्यक्रम प्रभारी बहन रीमा वर्मा ने राष्ट्र सेविका समिति एवं जनसंघ के संस्थापक पूज्यनीय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों पर प्रकाश डाला तथा हिन्दू राष्ट्र के प्रति उनके दृष्टिकोण को साझा किया। विशेष उल्लेखनीय रहा कि बंगाली बहनों ने इस अवसर पर विशेष प्रसाद वितरण कर आयोजन की शोभा बढ़ाई।

आदरणीया दीप्ति शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा, “स्त्री संगठित राष्ट्र की आधारशिला है।“ उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्र सेविका समिति के माध्यम से संगठित होकर भारत की सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा एवं प्रगतिशील नारी निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।
आदरणीया कविता गोयल ने महिलाओं के संगठित होने के लाभों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संगठित मातृशक्ति राष्ट्र के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है साथ ही, उन्होंने समिति के माध्यम से महिलाओं को अपने अधिकारों तथा कर्तव्यों के प्रति जागरूक होने हेतु प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन बहन हिना वर्मा ने अत्यंत कुशलता से किया। अंत में, कार्यक्रम प्रभारी आदरणीया रीमा वर्मा ने सभी मे आये सभी आंगतुको एवं बड़ी संख्या में उपस्थित मातृशक्तियों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का सफल समापन किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox