तेजी के बीच टाटा ग्रुप के इस शेयर में भारी गिरावट, 16% तक लुढ़का

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

तेजी के बीच टाटा ग्रुप के इस शेयर में भारी गिरावट, 16% तक लुढ़का

-उछाल के बाद औंधे मुंह गिरा शेयर

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- शेयर बाजार में तेजी के बीच टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स के शेयरों में आज भारी गिरावट रही। बीएसई पर कंपना का शेयर 15.6% तक गिरकर 726.10 रुपये पर आ गया। इसकी वजह यह है कि कंपनी को पिछली तिमाही में 71.80 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। तेजस नेटवर्क्स को मार्च 2025 में समाप्त तिमाही में 71.80 करोड़ रुपये का घाटा हुआ जबकि पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को 146.78 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। चार तिमाहियों में लगातार मुनाफा होने के बाद यह कंपनी का पहला तिमाही नुकसान है। तेजस नेटवर्क्स ने शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद अपने नतीजे घोषित किए थे।
चौथी तिमाही में तेजस नेटवर्क्स की कुल कमाई बढ़कर 1,906.94 करोड़ रुपये हो गई है। पिछले साल यह 1,326.88 करोड़ रुपये थी। लेकिन कंपनी का मुनाफा बहुत कम हो गया। मार्च तिमाही में कंपनी ने अपने पुराने सामान के लिए 117 करोड़ रुपये का प्रॉविजन किया जो पूरे साल के लिए 181 करोड़ रुपये है। कंपनी ने साथ ही 22 करोड़ रुपये के खर्च को भी बट्टे खाते में डाल दिया। शुक्रवार को कंपनी का शेयर लगभग 3% गिरकर 859.85 रुपये पर बंद हुआ था। पिछले एक साल में इसमें लगभग 25.6% गिरावट आई है। पिछले एक सप्ताह में लगभग 11% गिर गया है। यह अपने 52-सप्ताह के उच्च स्तर 1,495 रुपये से लगभग 50% नीचे है।

कंपनी के पास मौका
कंपनी ने कहा है कि वित्तीय वर्ष 2026 के लिए उसके पास घरेलू बाजार में एक बड़ा अवसर है। इसमें सरकार की एक बड़ी परियोजना शामिल है। कंपनी को उम्मीद है कि निजी और सार्वजनिक दोनों बाजारों में उसके ग्राहक और एप्लिकेशन बढ़ेंगे। कंपनी अपनी वैश्विक बिक्री को भी बढ़ाने की कोशिश कर रही है। तकनीकी रूप से देखें तो यह स्टॉक अपने सभी आठ प्रमुख सरल मूविंग एवरेज (SMA) से नीचे कारोबार कर रहा है। इसमें 50-दिन, 100-दिन, 150-दिन और 200-दिन के SMS शामिल हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox