दो साल बाद वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में दौड़ें बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के धावक, जीते पुरस्कार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दो साल बाद वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में दौड़ें बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के धावक, जीते पुरस्कार

-कोरोना के चलते नही हो पाई थी वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन

नई दिल्ली/- जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में एयरटेल हाफ मैराथन से वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन हुई दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ में पूरे दो साल बाद बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के 80 धावकों ने हिस्सा लिया। बता दें कि कोविड 19 महामारी के कारण 2020 व 21 में दिल्ली हाफ मैराथन का आयोजन नहीं किया गया था।


            ग्रुप के कोच व धावक दीपक छिल्लर ने बताया कि दिल्ली में रविवार को जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन का 17वां आयोजन किया गया, जिसमें हाफ मैराथन, ओपन 10 किमी, ग्रेट दिल्ली रन (5 किलोमीटर), सीनियर सिटीजन रन (तीन किलोमीटर) और द चैंपियन विद द डिसेबिलिटी (तीन किमी) स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। इथियोपिया के चाला रेगासा और कीनिया की इरिन चेप्टाई ने अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए रविवार को यहां वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में क्रमशः पुरुष और महिला वर्ग की दौड़ जीती। भारतीयों में स्टीपल चेज के एथलीट अविनाश साबले ने और कार्तिक कुमार ने पहले दो स्थान हासिल किए।

बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप से 10 किमी में सिकंदर लांबा ने चौथा स्थान, राकेश डबास ने छठा स्थान, प्रवीन सांगवान ने 9वां स्थान हासिल किया। मुकेश कुमार दहिया ने 21 किमी में पांचवां स्थान हासिल किया। इसके साथ शक्ति राणा, बिजय सिह, हितेश अहलावत, सूरज राणा, भारत शर्मा, नरेंद्र राम, गुलाब सिंह, धर्मवीर, सुरेंद्र दलाल, सुदेश तोमर, नीरज डबास, कौशल शर्मा, शालू, उरेरी, नील, संदीप, सुभाष यादव, किशोर, राहुल ने दौड़ पूरी कर बेहतर प्रदर्शन किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox