गुजरात-हिमाचल में फिर सत्ता में आ सकती है भाजपा, सर्वे में चौंकाने वाले नतीजे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गुजरात-हिमाचल में फिर सत्ता में आ सकती है भाजपा, सर्वे में चौंकाने वाले नतीजे

-टाइम्स नाउ नवभारत के ओपिनियन पोल में किस दल को कितनी सीटें, किसकी बनेगी सरकार,

नई दिल्ली/- गुजरात में एक बार फिर से बीजेपी की सत्ता में वापसी होती दिख रही है। राज्य में चुनाव से पहले हुए ओपिनियन पोल के नतीजे यही संकेत दे रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत के ओपिनियन पोल के अनुसार राज्य में बीजेपी को जबरदस्त बहुमत मिलता दिख रहा है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में भी बीजेपी फिर से सरकार बनाने में कामयाब होती नजर आ रही है। ओपिनियन पोल की मानें तो हिमाचल की जनता लगातार दूसरी बार भी कमल पर भरोसा जता रही है। वोट शेयर के मामले में भी बीजेपी दोनों प्रदेशों में प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस पर भारी पड़ती नजर आ रही है।

बीजेपी को 125 से 131 सीट मिलने का अनुमान
गुजरात में बीजेपी को 125 से 131 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस के खाते में 29 से 33 सीट मिलने की बात कही गई है। ओपिनियन पोल के अनुसार आम आदमी पार्टी को 18 से 22 सीट मिल सकती है। वहीं, अन्य के खाते में 2 से 4 सीट मिलने की संभावना है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में बीजेपी 38 से 42 सीट के साथ सरकार बनाती दिख रही है। यहां कांग्रेस को 25 से 29 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। आप के खाते में पहाड़ी राज्य में 0 से 1 सीट मिलने की संभावना है। अन्य को 1 से 2 सीट पर ही संतोष करना पड़ेगा।

हिमाचल में बीजेपी को सबसे अधिक वोट
ओपिनियन पोल के अनुसार हिमाचल प्रदेश वोट प्रतिशत के मामले में बीजेपी अन्य विपक्षी दलों पर भारी पड़ती दिख रही है। ओपिनियन पोल के अनुसार बीजेपी को सबसे अधिक 47 प्रतिशत वोट मिलते दिख रहे हैं। हालांकि, कांग्रेस को भी 40 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है। दोनों दलों के बीच 7 प्रतिशत वोटों का अंतर सीट के मामले में निर्णायक साबित होता दिख रहा है। वहीं, पहली बार चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी को 6 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान हैं। जबकि अन्य दलों के खाते में 7 प्रतिशत वोट जाते दिख रहे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox