दोबारा सरकार बनी तो कौन होगा मुख्यमंत्री? सचिन पायलट ने किसकी तरफ किया इशारा?

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दोबारा सरकार बनी तो कौन होगा मुख्यमंत्री? सचिन पायलट ने किसकी तरफ किया इशारा?

मानसी शर्मा /- राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव का मतदान सुबह 7 बजे से जारी है। कांग्रेस और भाजपा के सभी दिग्गज नेता नजदीकी बूथ पर पहुंचे और अपना वोट डाला। इसमें कांग्रेस नेता सचिन पायलट शामिल है। साथ ही उन्होंने अपने सरकार के बनने का दावा किया है। उन्होंने सिविल लाइन से एक वीडियो भी सामने आया है।  

उम्मीद है जनता अच्छा निर्णय लेगी- सचिन पायलट

दरअसल कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने जयपुर के एक मतदान केंद्र में अपना वोट डाला। इस दौरान कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, “मैं उम्मीद कर रहा हूं कि जनता अच्छा निर्णय लेगी।मुझे लगता है कि जनता चाहती है कि कांग्रेस पार्टी की सरकार दोबारा बने और बीजेपी का जो पिछले 5सालों में प्रदर्शन रहा है जनता ने ये देखा है। हमारी पार्टी का विजन वो लोग देख रहे हैं।

सीएम चेहरे को लेकर सचित पायलट का बयान

दरअसल एक मीडिया संस्थान ने जब उनसे पूछा कि कांग्रेस ने राजस्थान में अशोक गहलोत के चेहरे पर चुनाव लड़ा है। पार्टी के बैनर और पोस्टरों में उनकी तस्वीर प्रमुखता से लगाई गई थी। अगर दोबारा सरकार बनी तो मुख्यमंत्री कौन होगा? सचिन पायलट ने कहा, ‘राजस्थान में हम सब मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। जनता जानती है कि काम किसने किया है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि पोस्टर में किसकी फोटो बड़ी है और किसका चेहरा है। चुनाव के बाद आलाकमान तय करेगा कि नेता कौन बनेगा।

हम भारी बहुमत के साथ यहां सरकार बना पाएंगे- पायलट

उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी यहां विपक्ष पार्टी की भूमिका निभाने में नाकायम रही है। मुझे पूरा विश्वास है कि हम भारी बहुमत के साथ यहां सरकार बना पाएंगे। पायलट ने कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि राज्य में कांग्रेस को दोबारा मौका मिलेगा। राजस्थान की जनता पिछले 5साल के कार्यकाल को देखेगी और उसके बाद आकलन करके मतदान करेगी। मुझे पूरा विश्वास राजस्थान और बाकी अन्य राज्य में कांग्रेस जीतेगी। हमें सरकार बनाने के लिए जरूरी संख्या मिलेगी।

वोटरों को अपनी सरकार को मतदान देने की अपील की

वहीं सोशल मीडिया एक्स पर उन्होंने पोस्ट शेयर कर लोगों को वोट डालने की अपील की। उन्होंने लिखा कि आज राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया जा रहा है। आपका एक वोट आने वाले पांच साल के लिए प्रदेश के विकास की गति और दिशा तय करेगा। मेरी सभी मतदाताओं से अपील है कि अपने क्षेत्र व प्रदेश की उन्नति एवं खुशहाली के लिए लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेकर एक सशक्त व जनकल्याणकारी सरकार के लिए वोट अवश्य दें और अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox