इस्लाम के नाम पर खूनी खेल, मामूली कहासुनी में काटी बस कंडक्टर की गर्दन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

इस्लाम के नाम पर खूनी खेल, मामूली कहासुनी में काटी बस कंडक्टर की गर्दन

मानसी शर्मा /- यूपी के प्रयागराज जनपद से हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां बस टिकट को लेकर हुई बहस के बाद आरोपी ने कंडक्टर की चाकू मारकर हत्या कर दी। हलांकि आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया है। लेकिन हत्या को लेकर उसे कोई अफसोस नहीं है। हैरत की बात यह है कि ये हत्या मजहब के नाम पर किया गया है। आरोपी लारेब ने कहा कि बस कंडक्टर ने पैगंबर मोहम्मद का अपमान किया है  इसलिए उन्होंने इस निर्मम वारदात को अंजाम दिया है।

आरोपी लारेब हाशमी कंडक्टर की हत्या करने के बाद भाग रहा था लेकिन उत्तर प्रदेश की पुलिस ने मुठभेड़ कर आरोपी को पकड़ लिया। बताया गया कि लारेब ने पुलिस पर हमला किया था तभी जवाबी कार्रवाई में उसके पैर पर गोली लगी और पुलिस उसे धर दबोचा। बता दें कि यह घटना शुक्रवार, 24 नवंबर की है। घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि यह झगड़ा टिकट की कीमत को लेकर शुरू हुआ जो आखिरकार हत्या तक पहुंच गया।

आरोपी लारेब हाशमी(20 साल) बीटेक फर्स्ट इयर का स्टूडेंट है। टिकट को लेकर कहासुनी के बाद उसने कंडक्टर की गर्दन पर लगातार चाकू से हमला करता रहा आखिरकार उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी हाशमी बस से कूदकर छिपने के लिए एक कॉलेज परिसर में जा घुसा। इसके बाद आरोपी लारेब ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो में आरोपी लारेब अपना जुर्म स्वीकार कर रहा है। साथ ही हत्या को सही ठहराते हुए कहा कि बस कंडक्टर ने पैंगबर मोहम्मद का अपमान किया है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox