
Oplus_131072
देहरादून/अनीशा चौहान/- आज सुबह देहरादून में एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। सुबह लगभग 5:34 बजे हरिद्वार से देहरादून की ओर आ रही एक बस कुआंवाला क्षेत्र में शराब की फैक्ट्री के सामने अचानक सड़क पर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि बस पूरी तरह से सड़क पर उलट गई, जिससे कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित हुआ।
प्रारंभिक जानकारी में बताया गया कि बस में कोई सवारी मौजूद नहीं थी, लेकिन बाद में कंडक्टर द्वारा पुष्टि की गई कि बस में पाँच सवारी सवार थीं। सभी यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं और हादसे के तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए दून अस्पताल भेज दिया गया।
गनीमत रही कि बस किसी बड़े हादसे का शिकार नहीं हुई और कोई जनहानि नहीं हुई। प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचकर बस को हटाने और ट्रैफिक सामान्य करने की कार्रवाई में जुटे हैं।
फिलहाल, हादसे की वजह का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया होगा या सड़क पर फिसलन रही होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया
दहेज मामले में वांछित दो घोषित अपराधी गिरफ्तार
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!