एशियाई जजीत्सु चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ की बेटी वसुंधरा ने लहराया परचम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एशियाई जजीत्सु चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ की बेटी वसुंधरा ने लहराया परचम

-नेवाज़ा, फाइटिंग सिस्टम व मिक्स डुओ फाइटिंग में कांस्य पदक जीता

डोंगरगढ़/छत्तीसगढ़/अनीशा चौहान/- अम्मान जॉर्डन में  9 वी एशियाई जुजीत्सु चैंपियनशिप में भारतीय दल में शामिल छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ की फाइटर राणा वसुंधरा सिंह 63 किलोग्राम वजन समूह में इवेंट नेवाजा, फाइटिंग सिस्टम, मिक्स डूओ फाइटिंग में भाग लेते हुए क्रमशः वियतनाम जॉर्डन कज़ाख़िस्तान थाईलैंड जॉर्डन से फाइट करते हुए कांस्य पदक  प्राप्त किया। वसुंधरा के प्रशिक्षक एवं पिता राणा अजय सिंह जॉर्डन से वीडियो कॉल के माध्यम से लगातार हर देश के खिलाड़ियों की टेक्निक देखकर उन्हें कोचिंग दे रहे थे।

फाइटिंग सिस्टम में राणा वसुंधरा सिंह को एशिया में चौथी रैंक प्राप्त हुई है। नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भारतीय दल का स्वागत हुआ।छत्तीसगढ़ से गए दोनों खिलाड़ी राणा वसुंधरा सिंह एवं जतिन राहुल के दिल्ली से छत्तीसगढ़ आगमन पर रायपुर एयरपोर्ट पर रायपुर जिला संघ द्वारा स्वागत किया गया। इसके उपरांत दुर्ग में विजेता खिलाड़ियों के लिए राजनांदगांव के दिग्विजय स्टेडियम में जिला संघ एवं खेल प्रेमियों द्वारा स्वागत कार्यक्रम रखा गया। इसके उपरांत राणा वसुंधरा सिंह का डोंगरगढ़ आगमन पर मां बमलेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद जोरदार स्वागत किया गया। प्रदेश संघ के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, जिला संघ के अध्यक्ष विवेक मोनू भंडारी, अचला ठाकुर, तरुण वरकड़े, बाबूराव जनबंधु एवं सभी खेल प्रेमियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रतिभा का पर्याय हैं वसुंधरा

राणा वसुंधरा सिंह बहुमुखी प्रतिभा की पर्याय हैं। मात्र 6 साल की उम्र में उन्होने मार्शल आर्ट सीखना प्रारंभ
कर दिया था। उनके पिता राणा अजय सिंह खुद नेशनल पदक विजेता रहे हैं। पिता के मार्गदर्शन में वसुंधरा की प्रतिभा में लगातार निखार आता गया। वर्तमान में अनेक राष्ट्रीय पदक वसुंधरा ने जीते।

पिछले 2 साल से लगातार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में क्रमशः सिल्वर एवं ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त करते हुए 2024 यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप ग्रीस यूरोप हेतु भारतीय दल में अपनी जगह बनाई परंतु वीजा नहीं मिलने के कारण वसुंधरा उक्त प्रतियोगिता में भाग नहीं ले पाई। 10 दिवसीय इंडिया कैंप हल्द्वानी नैनीताल उत्तराखंड में दो अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक से कोचिंग प्राप्त कर अम्मान जॉर्डन  माइनस 63 किलोग्राम वजन समूह में कांस्य पदक प्राप्त किया। नवंबर में होने वाले वर्ल्ड चैंपियनशिप हेतु भारतीय दल में अपनी जगह सुनिश्चित की है। जिसका इंडिया कैंप नोएडा उत्तर प्रदेश में अगस्त माह में रखा जाएगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox