हेलीकॉप्टर हादसा: गुप्तकाशी से केदारनाथ जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पांच की मौत, बच्ची भी शामिल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हेलीकॉप्टर हादसा: गुप्तकाशी से केदारनाथ जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पांच की मौत, बच्ची भी शामिल

उत्तराखंड/रुद्रप्रयाग/अनीशा चौहान/- उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। रविवार सुबह गुप्तकाशी से केदारनाथ जा रहा एक हेलीकॉप्टर गौरीकुंड क्षेत्र में क्रैश हो गया। हादसा सुबह करीब 5:30 बजे हुआ, जिसमें हेलीकॉप्टर में सवार सात लोगों में से पाँच की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों में एक दस वर्षीय बालिका भी शामिल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हेलीकॉप्टर आर्यन एविएशन कंपनी का था, जो श्रद्धालुओं को लेकर केदारनाथ हेलीपैड से गुप्तकाशी के लिए रवाना हुआ था। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद खराब मौसम के कारण यह हादसा हो गया। यूकाडा (UCADA) द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि 05:17 बजे टेकऑफ के बाद मौसम खराब होने पर हेलीकॉप्टर को जबरन हार्ड लैंडिंग करनी पड़ी, जिससे यह क्षतिग्रस्त हो गया।

हेलीकॉप्टर जंगल के ऊपरी हिस्से, गौरीमाई खर्क क्षेत्र में गिरा और उसमें आग लग गई। कई शव बुरी तरह जल चुके हैं। इस हादसे में पायलट राजवीर सहित छह अन्य यात्री सवार थे, जिनमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और गुजरात से आए श्रद्धालु शामिल थे।

हेलीकॉप्टर सवार यात्रियों की सूची इस प्रकार है:

  1. राजवीर – पायलट
  2. विक्रम रावत – बीकेटीसी, निवासी रांसी, ऊखीमठ
  3. विनोद
  4. तृष्टि सिंह
  5. राजकुमार जयसवाल
  6. श्रद्धा जयसवाल
  7. राशि (बालिका), उम्र 10 वर्ष

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह अत्यंत दुःखद घटना है। राहत एवं बचाव कार्यों के लिए SDRF और स्थानीय प्रशासन मौके पर तैनात हैं। मुख्यमंत्री ने बाबा केदार से सभी यात्रियों की सुरक्षा की प्रार्थना भी की।

फिलहाल प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है, और हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox