दिल्ली में 50 फीसदी लोगों ने ही मांगी बिजली सब्सिडी,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में 50 फीसदी लोगों ने ही मांगी बिजली सब्सिडी,

-सीएम केजरीवाल ने किया खुलासा, सरकार पर कम होगा बोझ

नई दिल्ली/- वर्तमान में बिजली पर सब्सिडी पा रहे 47 लाख लोगों में से आधे लोगों ने आगे भी सब्सिडी जारी रखने के लिए पंजीकरण करा लिया है। गुरूवार दोपहर तक 22.82 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं ने बिजली सब्सिडी जारी रखने के लिए आवेदन कर चुके है। दिल्ली में आगामी एक अक्तूबर से बिजली सब्सिडी एक वैकल्पिक व्यवस्था होगी। सिर्फ मांगने पर ही सब्सिडी मिलेगी, अगर आवेदन नहीं किया तो यह अगले बिल से बंद हो जाएगी।

दिल्ली में वर्तमान में करीब 58 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ता है, जिसमें 47 लाख के करीब लोगों को बिजली पर सब्सिडी का फायदा मिलता है। बिजली के 30 लाख उपभोक्ता जिनका बिजली का बिल जीरो आता है जबकि 16-17 लाख उपभोक्ता ऐसे है जिनका बिजली का बिल आधा आता है। अब इन 47 लाख उपभोक्ताओं में आगामी एक अक्तूबर से उन्हें ही बिजली की सब्सिडी मिलेगी जो कि आवेदन करेंगे। सरकार ने मौजूदा वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए बिजली पर सब्सिडी देने के लिए 3250 करोड़ रूपये का प्रावधान किया है।

दिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए सबसे अधिक आवेदन बीआरपीएल इलाके से आया है इस बिजली आपूर्ति कंपनी के इलाके से 10.59 लाख से अधिक लोग पंजीकरण करा चुके है। वहीं बीवाईपीएल के इलाके से 5.44 लाख, टाटा पावर के इलाके से 6.71 लाख और लुटियन दिल्ली समेत एनडीएमसी इलाके में बिजली आपूर्ति करने वाली एनडीपीएल के इलाके से 7154 लोगों ने बिजली की आपूर्ति के लिए आवेदन किया है। जिन लोगों ने आवेदन किया है उन्हें तीन दिन के अंदर सब्सिडी जारी रखे का एसएमएस व मेल के जरिए सूचना दी जा रही है।

30 सितंबर के बाद भी कर सकेंगे आवेदन

दिल्ली सरकार के मुताबिक आगामी एक अक्तूबर से बिजली की सब्सिडी मांगने पर ही मिलेगी। ऐसा नहीं है इसके लिए सिर्फ 30 सितंबर तक आवेदन कर सकते है। अगर आप अक्तूबर, नवंबर, दिसंबर जब भी पंजीकरण कराएंगे उसी समय से आपको सब्सिडी मिलनी शुरू हो जाएगी। हर साल साल में एक बार बिजली पूरे साल बिजली की सब्सिडी पाने के लिए आवेदन करना होगा।

बिजली सब्सिडी के लिए यह भी कर सकते है आवेदन-

दिल्ली सरकार बिजली के बिल के साथ फॉर्म भेजती है उसे भरकर जहां बिजली का बिल जमा करते है वहां जमा कर दीजिए।

– 7011311111 नंबर पर पंजीकृत नंबर से मिस्ड कॉल दीजिए, एक एसएमएस पर लिंक आएगा, उसे भरकर सबमिट कर दीजिए।

-7011311111 नंबर पर ही वाट्सऐप पर ीप लिखकर भेज दीजिए, उसपर फॉर्म का लिंक आएगा भरकर उसे सबमिट कर दीजिए।

-जिनका मोबाइल नंबर बिजली कंपनी के साथ पंजीकृत है उनके पास खुद मोबाइल नंबर पर लिंक आएगा उसे भी भरकर भेज दीजिए।

फैक्ट फाइलः

58 लाख घरेलू उपभोक्ता है।

47 लाख को मिलता है सब्सिडी।

30 लाख को जीरो आता है बिल।

16-17 लाख का बिल आता है आधा।

01 अक्तूबर से मांगने वालों को ही बिजली।

बिजली सब्सिडी के लिए आवेदन

बीवाईपीएल 5,44,465

बीआरपीएल 10,59,022

टीपीडीडीएल 6,71,397

एनडीपीएल 7,154

कुल 22,82,038

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox