
नई दिल्ली/- खुलेआम सड़क पर ट्रैफिक रुकवाकर शराब पीने के मामले में फरार ब्लॉगर बॉबी कटारिया ने आखिर दिल्ली में सरेंडर कर दिया। दिल्ली में उसे तिहाड़ भेजा गया है। वहां से आरोपी को एक अक्तूबर को पुलिस बी वारंट पर दून लाएगी। यहां उसके खिलाफ सड़क रोककर शराब पीने का केस दर्ज है।
अगस्त में बॉबी कटारिया का एक वीडियो वायरल हुई था। वह सड़क पर ट्रैफिक रुकवाकर शराब पीता दिख रहा था। मामले में डीजीपी के आदेश पर 11 अगस्त को कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। यह वीडियो उसने 25 जुलाई को किमाड़ी मार्ग पर रिकार्ड कराया था। आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद कटारिया ने सोशल मीडिया पर उत्तराखंड पुलिस को धमकी भी दी थी। इस मामले में उसे कई बार बुलाने के लिए नोटिस जारी किए गए, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुआ। गैर जमानती वारंट लेने के बाद उसके घर की कुर्की का नोटिस चस्पा किया। दून के साथ ही दिल्ली पुलिस की गिरफ्त से वह फरार था।
दिल्ली पुलिस फ्लाइट में खुले आम सिगरेट पीने के मामले में उसकी तलाश कर रही थी। इंस्पेक्टर कैंट राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि तीन दिन पहले बॉबी कटारिया ने दिल्ली में सरेंडर कर दिया है। वहां से उसे जेल भेजा गया। इसकी सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस ने उसे दून लाने की तैयारी कर ली है। उसे एक अक्तूबर को बी वारंट पर दून लाया जाएगा।





More Stories
आउटर नॉर्थ जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: AATS टीम ने दो घोषित भगोड़ों को दबोचा, एक पर 40 तो दूसरे पर 15 आपराधिक मामलों में संलिप्तता
संसद से चलेगा देश, सड़क से नहीं… दिल्ली में प्रोटेस्ट पर रविशंकर प्रसाद का हमला
ममता बनर्जी ने थाने में शुरू किया धरना, अब तक 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी डिटेन
जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन आज
राष्ट्रपति से मिले INDIA ब्लॉक के नेता
प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग, व्यापारी हितों के लिए कीं 8 महत्वपूर्ण घोषणाएं