
नई दिल्ली/उमा सक्सेना/- दिल्ली सरकार की ओर से जरूरतमंदों को सुलभ और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई महत्वाकांक्षी योजना अब धरातल पर आकार लेती दिखाई दे रही है। राजधानी में आज पहली अटल कैंटीन की नींव रखी गई, जिससे इस सामाजिक पहल की औपचारिक शुरुआत हो गई है। सरकार का दावा है कि जल्द ही पूरे दिल्ली में कुल 100 अटल कैंटीनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा, जहां लोगों को मात्र ₹5 में भरपेट और पौष्टिक खाना उपलब्ध कराया जाएगा।
अधिकारियों के अनुसार इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, दैनिक मज़दूरों, विद्यार्थियों और उन लोगों को राहत पहुंचाना है, जिन्हें महंगाई के दौर में गुणवत्तापूर्ण भोजन जुटाना मुश्किल हो रहा है। आने वाले महीनों में अलग-अलग इलाकों में तेजी से कैंटीनों का निर्माण और संचालन शुरू किया जाएगा, ताकि बड़ी संख्या में लोग इसका लाभ उठा सकें।
इस पहल को दिल्ली में समाजिक सुरक्षा, जनकल्याण और भूख-मुक्त अभियान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सरकार का कहना है कि जब सभी 100 कैंटीनें चालू हो जाएंगी, तब प्रतिदिन हजारों लोग कम कीमत में पौष्टिक खाना प्राप्त कर सकेंगे।





More Stories
दिल्ली में अंतरराज्यीय ट्रक चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
BJP में शामिल होंगे सपा के तीन विधायक
तीन दिन, तीन ठिकाने… आज फिर मार्च करेगा विपक्ष
जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों के मामले में मानवाधिकार आयोग सख्त
छतरपुर में कथित भू-माफिया और अवैध प्लॉटिंग का मुद्दा गरमाया
दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशनों पर बंद हो सकते हैं एंट्री-एग्जिट गेट, पुलिस ने DMRC को लिखा पत्र