दिल्ली में सब्सिडी के लिए अब करना होगा आवेदन, सरकार ने किया आदेश जारी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में सब्सिडी के लिए अब करना होगा आवेदन, सरकार ने किया आदेश जारी

-केजरीवाल ने कहा- जिन्हे फ्री बिजली चाहिए तो उन्हे करना होगा आवेदन, जबकि कुछ लोग नही लेना चाहते सब्सिडी

नई दिल्ली/-  आप सरकार ने फैसला किया है कि दिल्ली में अब उन्हीं लोगों को बिजली सब्सिडी मिलेगी, जो इसके लिए आवेदन करेगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कुछ लोग फ्री बिजली नहीं लेना चाहते हैं। अब दिल्ली में उन्हीं लोगों को बिजली सब्सिडी मिलेगी, जो इसके लिए आवेदन करेंगे। आज से आवेदन करना शुरू कर सकते हैं।
              सीएम ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने ईमानदार सरकार बनाई है। पहले बिजली बहुत जाती थी, हमने काफी इंफ्रास्ट्रक्चर ठीक किया। अब 24 घंटे बिजली आती है, दिल्ली में बिजली फ्री हो गई। हमने भ्रष्टाचार खत्म कर दिया। सरकारी पैसा बचाया और दिल्ली के लोगों को सुविधाएं दी।
              केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में कुल 58 लाख डोमेस्टिक कंज्यूमर हैं, जिसमें 47 लाख उपभोक्ताओं को सब्सिडी मिलती है। 30 लाख लोगों के बिजली के बिल जीरो आते हैं। 16 से 17 लाख लोगों के आधे बिल आते हैं। 200 से 400 यूनिट तक आधा रेट है। कुछ लोगों की डिमांड थी कि हम बिजली का बिल दे सकते हैं, तो सब्सिडी क्यों दी जा रही है। जिसके बाद सरकार ने फैसला किया कि उन्हें ही सब्सिडी मिलेगी, जो आवेदन करेगा। एक अक्टूबर से जो मांगेगे, उन्हें ही फ्री बिजली मिलेगी। बिजली सब्सिडी के लिए लोग आवेदन कर सकते हैं। तब एक अक्टूबर के बाद भी सब्सिडी जारी होगी।उन्होंने कहा कि एक नंबर 70113111111 जारी कर रहे हैं। जिस पर मिसकॉल करने पर एक लिंक आएगा। उस लिंक पर क्लिक करने पर फॉर्म आएगा। इसमें जानकारी भर आवेदन कर सकते हैं। फिजिकली फॉर्म देने या मोबाइल पर रजिस्टर्ड करने के तीन दिनों में मैसेज आ जाएगा। केजरीवाल ने बताया कि आज से ये सुविधा शुरू हो गई है। 31 अक्टूबर तक जितने लोग आवेदन कर देंगे, उन्हें एक अक्टूबर से लाभ मिलेगा। यदि कोई नवंबर और दिसंबर में आवेदन करेगा, तो उसी महीने से सब्सिडी मिलेगी। वरना, पिछले महीने का बिल देना पड़ेगा। इस बात को जनता तक पहुंचाने के लिए घर-घर तक कैंपेन शुरू करेंगे। साल में एक बार उपभोक्ताओं को सब्सिडी मांगने और हटाने का मौका मिलेगा। तीन हजार करोड़ रुपये के करीब सब्सिडी में पैसा खर्च होता है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox