गुजरात में ड्रग्स से भरी पाकिस्तानी बोट पकड़ी, 6 गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गुजरात में ड्रग्स से भरी पाकिस्तानी बोट पकड़ी, 6 गिरफ्तार

-पंजाब के लिए पाकिस्तान से आई 200 करोड़ की हेरोइन

गुजरात/- भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात एटीएस ने भारतीय समुद्री क्षेत्र में घुस आई एक पाकिस्तानी बोट को पकड़ा है। इसमें 200 करोड़ रुपये मूल्य के 40 किलो हेरोइन पकड़े जाने की सूचना है। बोट के पाकिस्तानी चालक दल और बोट को आगे की जांच व कार्रवाई के लिए जाखू लाया जा रहा है।
              आईसीजी के निगरानी दल ने बोट को जाखू तट से 33 समुद्री मील दूर इस बोट को दबोचा। इन्हें आईसीजी की त्वरित हमलावर बोटों ने पकड़ा। चालक दल के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एटीएस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि गुजरात तट से दूर अरब सागर में एक पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नाव से 200 करोड़ रुपये मूल्य की 40 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई है।

पंजाब भेजी जाना थी हेरोइन
एटीएस के अधिकारी ने कहा कि ड्रग्स ले जा रही मछली पकड़ने वाली बोट को कच्छ जिले के जाखू बंदरगाह के पास तटरक्षक बल और एटीएस की एक संयुक्त टीम ने बीच समुद्र में रोका।इससे जब्त हेरोइन को गुजरात तट पर उतारने के बाद सड़क मार्ग से पंजाब ले जाया जाना था। उन्होंने कहा कि एक विशेष सूचना के आधार पर हमने पाकिस्तान से रवाना हुई नाव को रोका और छह पाकिस्तानी नागरिकों को 40 किलो हेरोइन के साथ पकड़ा। जब्त बोट के साथ एटीएस और तटरक्षक बल के अधिकारी आज दिन में जाखू तट पर पहुंच सकते हैं।
                 पहले भी गुजरात के समुद्र तट से मादक पदार्थों की बड़ी खेप पकड़ी जा चुकी है। कुछ विदेशी नागरिकों को भारी मात्रा में नशीले पदार्थों के साथ पकड़ा था। उन्होंने गुजरात तट के माध्यम से भारत में तस्करी करने की योजना बनाई थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox