दिल्ली में मुफ्त चीनी देगी सरकार, केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव मंजूर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में मुफ्त चीनी देगी सरकार, केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव मंजूर

-सभी एनएफएसए लाभार्थियों को मिलने वाले गेहूं, चावल के अलावा अब चीनी भी मिलेगी मुफ्त

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- गरीब परिवारों को सरकार मुफ्त में चीनी देगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। वर्तमान आर्थिक हालात और महंगाई से पैदा हुईं चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने यह सुनिश्चित करने के उपाय किए थे कि किसी को भी खाद्य असुरक्षा का सामना न करना पड़े।

                 बता दें कि इन प्रयासों के तहत एनएफएसए राशन पीडीएस लाभार्थियों को अप्रैल 2020 से नवंबर 2020 तक मुफ्त वितरित किया गया था। इसे बाद में मई 2021 से मई 2022 तक बढ़ा दिया गया था। सभी एनएफएसए लाभार्थियों को मिलने वाले गेहूं, चावल के अलावा दिल्ली सरकार ने मुफ्त चीनी देने का निर्णय लिया है। दिल्ली सरकार अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) के लाभार्थियों को चीनी सब्सिडी योजना के तहत मुफ्त चीनी उपलब्ध कराएगी।
                  एएवाई कार्डधारकों को चीनी का वितरण जनवरी 2023 से दिसंबर 2023 तक एक वर्ष की अवधि के लिए निशुल्क किया जाएगा। सरकार के इस निर्णय से 68,747 राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कार्डधारकों सहित लगभग 2,80,290 लाभार्थियों को लाभ मिलेगा। इस पहल के कार्यान्वयन के लिए लगभग 1.11 करोड़ रुपये के अनुमानित बजट की आवश्यकता होगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox