
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- राजधानी दिल्ली की दो पुरानी मस्जिदों को हटाने के लिए उत्तर रेलवे प्रशासन ने नोटिस जारी किया है। रेलवे ने मस्जिद प्रबंधन को विभाग की जमीन पर से अवैध रूप से कब्जा करने के खिलाफ नोटिस जारी किया है। रेलवे ने जिन दो प्रमुख मस्जिदों को नोटिस जारी किया है, वो बंगाली मार्केट मस्जिद और तकिया बब्बर शाह मस्जिद है, जिनको नोटिस जारी कर 15 दिनों के भीतर अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम दिया है।
रेलवे अधिकारियों ने मस्जिद को चेतावनी देते हुए नोटिस में कहा कि अगर निर्धारित समय सीमा के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो वे अपनी जमीन पर कब्जा करने के लिए जरूरी कार्रवाई करेंगे। जमीन मुक्त करने के लिए एक्शन नोटिस में रेलवे प्रशासन ने कहा है कि उनकी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है और वे संबंधित पक्षों से अपनी संपत्ति पर किसी भी अनधिकृत निर्माण को स्वेच्छा से हटाने की अपील कर रहे हैं। नोटिस का पालन नहीं करने पर रेलवे प्रशासन अतिक्रमित भूमि को वापस लेने की कार्रवाई करेगा।

रेलवे की नहीं होगी जिम्मेदारी
इसी के साथ नोटिस में आगे कहा गया है कि अतिक्रमण के लिए जिम्मेदार पक्षों को प्रक्रिया के दौरान होने वाले किसी भी नुकसान के लिए जिम्मेदार ठहराया जाएगा, जिससे रेलवे प्रशासन किसी भी देनदारी से मुक्त होगा।
400 साल पुरानी मस्जिद होने का दावा
इधर, बाबर शाह तकिया मस्जिद के सचिव अब्दुल गफ्फार ने दावा किया कि मस्जिद लगभग 400 साल पुरानी है। हालांकि रेलवे कह रहा है ये उनकी जमीन पर बनी है। आपको बता दें कि दिल्ली में अतिक्रमण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले अतिक्रमण कर बनाए गए धार्मिक स्थल भजनपुरा की मजार और हनुमान मंदिर पर बुलडोजर चला था।





More Stories
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, असम-बंगाल में अचानक बाढ़ का खतरा; 15 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा
इजरायल में बहुमत से दूर नेतन्याहू, अरब पार्टियां बनीं ‘किंगमेकर’; 19 सीटों से कैसे तय होगा बेंजामिन का भविष्य?
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकी फंडिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़, लश्कर और TRF के लिए फंड जुटाने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार
अल्लाह से तौबा करें सारा अली खान… कर दिया सबसे बड़ा गुनाह,
इंद्रप्रस्थ कॉलेज में दिल्ली के उपराज्यपाल ने किया 14वें पिंक बूथ का उद्घाटन
डॉ. रूद्र नारायण सोनी को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों,