द्वारका पुलिस ने मटियाला नगर निगम स्कूल में चोरी के आरोपियों को पकड़ा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका पुलिस ने मटियाला नगर निगम स्कूल में चोरी के आरोपियों को पकड़ा

-चोरो ने विद्यालय से चुराए थे 38 टैबलेट, 56 छत के पंखे व सीसीटीवी कैमरे -स्कूल प्रिसिपल की शिकायत पर द्वारका पुलिस ने किया चोरी का मामला दर्ज

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- द्वारका जिला पुलिस ने मटियाला स्थित दिल्ली नगर निगम विद्यालय में हुई चोरी के मामले को सुलझाने का दावा किया है। बदमाशों ने स्कूल से 38 टैब, 56 छत के पंखे और सीसीटीवी कैमरे की चोरी कर ली थी। सीसीटीवी कैमरे के जरिए पुलिस ने आरोपी की पहचान की। पुलिस ने बदमाश और चोरी का सामान खरीदने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने 15 टैब बरामद कर लिए हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
                 द्वारका डीसीपी एम हर्षवर्धन ने बताया कि मटियाला स्थित दिल्ली नगर निगम के प्रिंसिपल ने 25 जुलाई की रात स्कूल में चोरी होने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि चोर स्कूल से 38 टैब, 56 सीलिंग पंखे और सीसीटीवी कैमरे चुराकर ले गए हैं। शिकायत पर बिंदापुर थाना पुलिस ने छानबीन कर चोरी का मामला दर्ज कर लिया। जिला की सेंधमारी निरोधक शाखा के निरीक्षक विवेक मंडोला के नेतृत्व में पुलिस ने जांच शुरू की।
                   पुलिस टीम ने घटना स्थल के साथ-साथ आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। जिसमें दिखे बदमाशों के वारदात से पहले और बाद के आने जाने के रास्ते पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। जिसके जरिए पुलिस को पता चला कि आरोपी स्कूल का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे में दिख रहे बदमाशों की पहचान के लिए मुखबिरों को सक्रिय किया।
                   इसी दौरान हवलदार कृष्ण को सूचना मिली कि वारदात में शामिल मटियाला निवासी राज कुमार 9.30 बजे रात आनंद विहार रेलवे स्टेशन आएगा। पुलिस टीम ने वहां घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। उसके कब्जे से चोरी के चार लेनोवो टैब बरामद कर लिया। पुलिस ने उसके निशानदेही पर चोरी का सामान खरीदने वाले उत्तम नगर निवासी आशु को सेक्टर-2 द्वारका से गिरफ्तार कर लिया।

                  पुलिस ने उसके कब्जे से चार टैब भी बरामद कर लिया। इसके अलावा पुलिस ने राज कुमार के घर से सात टैब बरामद कर लिए। पूछताछ में उसने बताया कि वह कूड़ा बीनने का काम करता है। अप्रैल 2023 से राकेश के संपर्क में आने के बाद स्मैक का आदी हो गया। उसने बताया कि वह राकेश के साथ मिलकर स्कूल में चोरी की। उसके बाद छत के पंखे सूरज कबाड़ी को और चार टैब अपने परिचित आशु को बेच दिए। पुलिस सूरज और राकेश की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस ने बताया कि राज कुमार पर पहले से छह मामले दर्ज हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox