दिल्ली में बाढ़ का असर: यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन तक जाने वाली सड़कें बंद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में बाढ़ का असर: यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन तक जाने वाली सड़कें बंद

-यमुना नदी का जलस्तर खतरे के पार -DMRC ने यात्रियों को दी राहत

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/- दिल्ली में लगातार हो रही बारिश और हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी ने राजधानी के हालात बिगाड़ दिए हैं। यमुना नदी रिकॉर्ड स्तर से ऊपर बह रही है, जिससे कई निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। हजारों लोग अपने घर छोड़कर अस्थायी तंबुओं में रहने को मजबूर हो गए हैं। प्रशासन के मुताबिक, हालात को काबू में लाने के प्रयास जारी हैं, लेकिन फिलहाल स्थिति गंभीर बनी हुई है।

यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन तक सड़क मार्ग बंद

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने जानकारी दी है कि बढ़ते जलस्तर की वजह से यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने वाली सड़कें बंद कर दी गई हैं। यात्रियों से अपील की गई है कि वे अपनी यात्रा योजना बनाते समय इस बात का ध्यान रखें और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। हालांकि राहत की बात यह है कि मेट्रो सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी और इंटरचेंज की सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी।

दफ्तर जाने वालों को मिलेगी सुविधा

DMRC का कहना है कि भले ही सड़क मार्ग बंद हो गए हों, लेकिन मेट्रो सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। रोजाना ऑफिस जाने वाले यात्री दिल्ली से नोएडा और गुरुग्राम तक बिना किसी दिक्कत के मेट्रो का इस्तेमाल कर सकेंगे। मेट्रो प्रशासन ने साफ किया है कि यात्रियों को यात्रा के दौरान असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं।

राजधानी की सड़कों पर जाम का संकट

यमुना के पानी ने न सिर्फ निचले इलाकों को डुबोया है, बल्कि दिल्ली की सड़कों पर भी भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा कर दी है। कश्मीरी गेट, रिंग रोड, आउटर रिंग रोड और कालिंदी कुंज जैसे व्यस्त इलाकों में गाड़ियों की रफ्तार बेहद धीमी हो गई है। कई जगह सुबह ऑफिस टाइम पर घंटों तक वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे।

सोशल मीडिया पर गूंजा लोगों का गुस्सा

ट्रैफिक जाम से परेशान लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराज़गी जताई। कई यात्रियों का कहना था कि छोटी-सी दूरी तय करने में घंटों लग रहे हैं। वहीं कई लोगों को मजबूरी में अपनी गाड़ियां घर पर छोड़कर समय पर ऑफिस पहुंचने के लिए मेट्रो का सहारा लेना पड़ा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox